अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री ने कहा, "मैं और सुशांत 2016 में अलग हो गए थे। दो साल तक सिंगल रहने के बाद 2018 में मैंने विक्की को डेट करना शुरू किया। लेकिन, जब सुशांत की मृत्यु हुई, तो ट्रोल्स ने विक्की पर हमला करना शुरू कर दिया। "वह कहने लगे, 'अंकिता सुशांत के लिए सबसे अच्छी थी और उसे हमेशा सुशांत के साथ रहना चाहिए था'। सोशल मीडिया ने विक्की को मुझे छोड़ने के लिए कहा क्योंकि मैं सुशांत के लिए अच्छी थी। एक आदमी के लिए उसे देखना आसान नहीं है।