बिग बॉस 11 के घर से आउट हुईं अर्शी खान किसी एक वजह से घर से बेघर नहीं हुईं हैं बल्कि खुद सलमान भी अर्शी के जाने की वजह बने। चलिए हम आपको बताते हैं अर्शी के बेघर होने की उन खास वजह के बारे में ...
विज्ञापन
2 of 5
Arshi Khan
अर्शी खान ने बिग बॉस के शुरुआती दौर से ही सुर्खियां बटोरनी शुरु कर दी थी। वे घर में 'नाइटी गर्ल' और 'नागिन' के नाम से जानी जाती थीं। घर में अर्शी सबसे शिल्पा और आकाश से घुली मिली। लेकिन इनसे नाता टूटने के बाद वे घर में बिखर गईं। बता दें कि आकाश और अर्शी दोनों ही शिल्पा को मां कहकर बुलाते थे।
विज्ञापन
3 of 5
Hina and Arshi
वहीं, शिल्पा से दोस्ती टूट जाने के बाद अर्शी हिना के पाले में जा बैठी। लेकिन पोल्ट्री फार्म टास्क में हिना के धोखे ने उन्हें तोड़ कर रख दिया। अर्शी ने हिना की इस धोखेबाजी से तंग आकर उनका साथ छोड़ दिया। लेकिन इसके बाद अर्शी खान अकेली पड़ गईं। बता दें कि हिना की साइड जाने के बाद अर्शी की वोटिंग कम हो गई। क्योंकि ज्यादातर शो के फैन्स हिना को पसंद नहीं करते हैं।
4 of 5
Arshi and Shilpa
लेकिन शिल्पा से दोस्ती टूटने पर अर्शी और शिल्पा में रोजाना किसी ना किसी बात पर लड़ाई हुआ करती थी। यहां तक कि एक टास्क में अर्शी ने शिल्पा को कैप्टन नहीं बनने दिया। जिसकी वजह से सलमान ने भी अर्शी को बहुत फटकार लगाई। बता दें कि शिल्पा के साथ दोस्ती का अर्शी को बहुत फायदा हुआ क्योंकि उस समय उन्हें शिल्पा के फैन्स भी वोट करते थे।
शिल्पा और हिना का साथ छूटने के बाद विकास ने उनका हाथ थामा। लेकिन विकास के साथ आने के बाद अर्शी अपनी गेम भूल गई और विकास के इशारों पर नाचने लगीं। जिससे लोगों का ध्यान अर्शी से हटता चला गया और आखिर में सलमान भी अर्शी को ज्यादा तवज्जों नहीं देते थे जिसकी वजह से सलमान के फैन्स भी अर्शी से कटते चले गए।