टीवी शो 'बिग बॉस 11' से बाहर होने के बाद अर्शी खान लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। कभी वो हिना खान के बारे में कुछ बोल देती हैं तो कभी शिल्पा शिंदे के खिलाफ। इस बार उन्होंने शो के फाइनलिस्ट बन चुके पुनीश शर्मा के बारे में कुछ ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 4
Puneesh Sharma
अर्शी ने पुनीश शर्मा को घर का सबसे बड़ा विलेन बताया है। अर्शी ने पुनीश पर उन्हें शिल्पा के लिए ब्रेनवॉश का आरोप लगाया है। अर्शी ने कहा है कि शो में पुनीश ने उन्हें शिल्पा के खिलाफ भड़काया जिस वजह से वह शिल्पा के खिलाफ हो गई।
विज्ञापन
3 of 4
arshi khan
अर्शी ने कहा, पुनीश शर्मा असली विलेन है और शिल्पा शिंदे के साथ मेरी लड़ाई और पंगों के लिए वही जिम्मेदार है। उसने दो हफ्ते तक मेरा दिमाग बेकार की बातों से पूरी तरह भर दिया। मुझे शिल्पा के खिलाफ भड़काया। मुझे यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि शिल्पा घर में मेरी सबसे बड़ी दुश्मन है। मैं सिर्फ इसी वजह से पुनीश से कभी नहीं मिलूंगी और न ही बात करूंगी।"
इतना ही नहीं, अर्शी खान ने यह भी कहा कि शिल्पा शिंदे पैसे को ज्यादा महत्व देती है और वे हर दोस्ती और रिश्ता अपने फायदे के लिए करती है। अर्शी न शिल्पा को बहुत ही कैलकुलेटिंग बताया। अर्शी खान जब तक शिल्पा की दोस्त रहीं वे घर में टिकी रहीं। उन्होंने जैसे ही शिल्पा से दुश्मनी ली, वे घर से बाहर हो गई।