फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए कर चुकी हैं भाभी जी की ये हीरोइन, अब फिल्मों में जाने की है तैयारी

Wed, 14 Sep 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
एंड टीवी का सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' हर घर में मशहूर है। इसके सारे किरदार अपने आप में बेहतरीन हैं चाहे वह 'अंगूरी भाभी' हों या फिर 'विभूति जी'। 'लड्डू के भैया' और 'अनीता भाभी' भी बहुत लोकप्रिय किरदार हैं। इन लोगों के अलावा एक और किरदार भी मशहूर हो रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं 'गुलफाम कली' की जो सीरियल में नाच गाना करती हैं। यह किरदार एक्ट्रेस फाल्गुनी राजाणी निभा रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक हॉट फोटोशूट कराया है। फोटोज में उनका अंदाज देख आपके होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
आपको बता दें कि फाल्गुनी ने एमबीए की पढ़ाई कर रखी है। इसके अलावा वो थिएटर से जुड़ी हुईं हैं। एक इंटरव्यू में फाल्गुनी ने बताया था कि हीरोइन बनने वाली वो अपने परिवार की इकलौती लड़की हैं। उनके परिवार में कोई भी इस प्रोफेशन के साथ जुड़ा हुआ नहीं है।
विज्ञापन

3 of 7
फाल्गुनी के मुताबिक उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2005 में की थी। वो पहली बार गुजराती फिल्म 'गुज्जूभाई' में नजर आईं थीं। उन्होंने कुछ मराठी फिल्मों में भी काम किया है। वो टीवी शो 'बड़ी दूर से आए हैं' में इला मौसी का किरदार भी निभा चुकी हैं। हालांकि उन्हें पहचान 'भाभीजी घर पर हैं' में काम करने के बाद ही मिलनी शुरू हुई है।

4 of 7
इस सीरियल को देखने वाले दर्शकों की जुबान पर अंगूरी और अनिता भाभी के साथ-साथ गुलफाम कली का नाम भी आने लगा है।
विज्ञापन

5 of 7
मुंबई में जन्मी फाल्गुनी को अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा था और इसी के दम पर उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। 
विज्ञापन

6 of 7
कुछ दिनों पहले ही उन्होंने मुंबई के कांदिवली में अपना घर खरीदा है। उनके साथ उनकी मां और बहन रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाल्गुनी का कहना है कि वो फिल्मों में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं और जल्द ही वो बॉलीवुड की किसी बड़ी फिल्म में दिख सकती हैं। फाल्गुनी लाइमलाइट ने रहने के लिए अपना ग्लैमरस फोटो शूट कराती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें