फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: कैप्टन बनने के बाद सीधे सेमीफाइनल में पहुंच रहा ये कंटेस्टेंट, दंग रह गए घरवाले

Fri, 22 Dec 2017 06:57 PM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस में पोल्ट्री फार्म टास्क के बाद कैप्टेनसी के लिए चुने गए चार दावेदारों में से एक को कैप्टन चुन लिया गया है। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि जो कंटेस्टेंट कैप्टन बना है उसकी सीधे सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद जताई जा रही है...चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं वो कैप्टन जो जा रहा है टॉप पर...
विज्ञापन

2 of 5
Hina Khan
घर में अंहकारी और झगड़ालू कही जाने वाली हिना खान आखिर अपने मुकाम तक पहुंचने में कामयाब नजर आ रही हैं। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने घर की कैप्टेनसी को हथिया लिया है। हिना का घर में इस वक्त सबसे बड़ा टारगेट विकास गुप्ता हैं जो कि वो भी अब पस्त नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Hina Khan
चलिए आपको ये भी बताते हैं कि आखिर हिना के सीधे सेमीफाइनल में जाने की मुख्य वजह क्या है। खबर है कि इस हफ्ते बिग बॉस में लाइव वोटिंग करवाने की बात चल रही है और जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे वे सीधे सेमीफाइनल की ट्रेन में सवार हो जाएगा। फिलहाल घर के ताजे माहौल के मुताबिक, हिना, शिल्पा और लव की पॉपुलैरिटी सबसे ज्यादा है। लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि लाइव वोटिंग में हिना खान बाजी मार सकती हैं। 

4 of 5
Hina Khan
क्योंकि हिना के कैप्टन बनने के बाद अब वे इस हफ्ते एविक्शन के खतरे से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में तलवार सीधे तौर पर घर में मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास और पुनीश पर लटक गई है। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि जिस कंटेस्टेंट को सबसे कमजोर माना जाता था वे अब टॉप 3 में शामिल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
luv, priyank and hina
जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं लव त्यागी कि जो कि पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा वोटों के साथ टॉप पर चल रहे थे। वहीं, हिना के पीछे-पीछे पूर्व 'अंगूरी भाबी' शिल्पा शिंदे भी टॉप 3 की रेस में आगे चल रही हैं। लेकिन इस हफ्ते घर से बेघर होने वाला शख्स जरूर बिग बॉस के दर्शकों को चौंकाने वाला होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें