बिग बॉस 11 में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते अंडा कैप्टेंसी टास्क में भी घर में जबरदस्त हंगामा हुआ था। घरवाले एक दूसरे का अंडा फोड़ने में लगे हुए थे। कैप्टेंसी टास्क के लिए शिल्पा शिंदे, हिना खान, प्रियांक शर्मा और लव त्यागी दावेदार बने थे लेकिन सबको पछाड़ते हुए हिना खान ने बाजी मार ली और अब वो घर की कैप्टन बन गई हैं।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: प्रियांक के दूर होते ही दिखा लव का असली रूप, हिना के साथ बिस्तर पर और...
विज्ञापन
2 of 4
हिना खान दूसरी बार घर की कैप्टन बनने में कामयाब रही हैं जबकि शिल्पा शिंदे घर में 12 हफ्ते बीत जाने के बाद भी कैप्टन नहीं बन पाई हैं। कैप्टन बनने के साथ ही हिना खान अगले हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया से सुरक्षित हो गई हैं।
विज्ञापन
3 of 4
आपको बता दें कि जहां कैप्टेंसी टास्क के लिए हिना खान और शिल्पा शिंदे में दोस्ती होती नजर आई। वहीं हिना और प्रियांक शर्मा की दोस्ती में दरार पड़ गई। प्रियांक शर्मा अब हिना से दूर होते नजर आ रहे हैं। वैसे गेम में बने रहने के लिए ये प्रियांक की चाल भी हो सकती है।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: आकाश को KISS करने के बाद विकास ने की ऐसी हरकत, हो सकते हैं घर से बाहर
इस समय विकास गुप्ता सबके निशाने पर हैं। हिना खान से लेकर आकाश ददलानी तक विकास से चिढ़कर बैठे हैं। शिल्पा शिंदे और हिना खान अब साथ मिलकर विकास को परेशान करने में लगे हुए हैं। देखना होगा कि इस सप्ताह हिना की कैप्टंसी में क्या कमाल होता है।