Sunil Grover
एक्टर सुनील ग्रोवर ने फिल्मों में 90 के दशक से ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्हें 1999 में आई फिल्म प्यार तो होना ही था में एक नाई के किरदार में देखा गया था। लेकिन उन्हें असल सफलता और पहचान कॉमेडी शो द कपिल शर्मा में गुत्थी के रोल से मिली। इस कॉमेडी शो में सुनील ने लगभग तीन साल लगातार काम किया। इसके बाद इन्हें रिंकू भाबी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के नाम से भी नई पहचान मिली। इस दौरान वह एक एपिसोड के 1.60 लाख रुपये लेते थे। मुंबई के गोरेगांव की एक डीलक्स सोसाइटी में इनका खुद का 3बीएचके का फ्लैट हैं। इनके कार कलेक्शन में बीएमड्ब्ल्यू, ऑडी और रेंज रोवर शामिल हैं।