टेलीविजन की दुनिया में आज नए-नए स्टार्स आ रहे हैं तो कुछ जा भी रहे हैं। लेकिन इस आने -जाने की उधेड़बुन में कौन स्टार अपने पुराने साथी से कब मिल जाए कुछ पता नहीं होता। संयोग सिर्फ आम लोगों के साथ ही नहीं बल्कि टीवी की दुनिया में भी देखे जाते हैं। जी हां, कुछ टीवी स्टार्स के साथ भी ऐसा हुआ है जब उनके साथ स्कूल में पढ़े लोग उन्हीं के साथ टीवी इंडस्ट्री में नजर आए।