फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Shows: वो सीरियल्स जो दर्शकों का दिल जीतने में हुए फेल, कब आए और गए पता ही नहीं चला, मजबूरन करना पड़ा ऑफ एयर

Thu, 23 Mar 2023 05:05 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टेलीविजन - फोटो : अमर उजाला

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से लेकर सीआईडी तक ऐसे शोज हैं जो काफी समय से टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। वहीं, कई ऐसे शोज भी हैं जो शुरु होने से पहले ही खत्म हो गए। यानी उन शोज का प्रसारण टीवी पर हुआ तो लेकिन उनकी यात्रा ज्यादा लंबी नहीं रही। आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए कुछ ऐसे टेलीविजन शोज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाए और लड़खड़ा कर बंद हो गए। वो कब आए और कब गए पता ही नहीं चला। तो चलिए हम आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से सीरियल्स शामिल हैं।

विज्ञापन

2 of 6
स्पाई बहू - फोटो : सोशल मीडिया
स्पाई बहू
पिछले साल मार्च में ऑन एयर हुए सीरियल ‘स्पाई बहू’ ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। इस शो ने महज छह महीने में ही घुटने टेक दिए। इस सीरियल की कहानी को दर्शकों ने नकार दिया था। अच्छी खासी स्टार कास्ट और पॉवरफुल परफॉरमेंस भी इस सीरियल को बचा नहीं पाई।
विज्ञापन

3 of 6
लॉकडाउन की लव स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन की लव स्टोरी
अगस्त 2020 में शुरू हुआ लॉकडाउन की लव स्टोरी जनवरी 2021 में ये ऑफ एयर हो गया। इस सीरियल की जिंदगी सिर्फ छह महीने रही। सना सय्यद और मोहित मलिक का ये शो दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब नहीं हुआ। इसमें दिखाया गया था कि कैसे लॉकडाउन के दौरान सना सय्यद और मोहित मलिक के किरदारों को प्यार हो जाता है। पूरे शो की कहानी इसके ही इर्द-गिर्द घूमती है।

यह भी पढ़ें: जब अनुपम खेर-अमरीश पुरी ने उड़ाया अपने गंजेपन का मजाक, वीडियो देख लोटपोट हुए फैंस

4 of 6
मिठाई - फोटो : सोशल मीडिया
मिठाई
‘मिठाई’ नाम के सुपरहिट बंगाली शो को तो दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लेकिन जब इसका हिंदी रूपांतरण आया तो दर्शकों ने उसे नकार दिया। बंगाली ऑडियंस द्वारा इस शो बहुत प्यार मिला। लेकिन हिंदी ऑडियंस ने इसे पसंद नहीं किया। इस शो की यात्रा केवल पांच महीने ही रही।

यह भी पढ़ें: क्या आपने देखा 'भोला' का सबसे खतरनाक बाइक-ट्रक चेज सीन? फिल्माने में लगे इतने दिन
विज्ञापन

5 of 6
मुस्कुराने की वजह तुम हो - फोटो : सोशल मीडिया
मुस्कुराने की वजह तुम हो
मुस्कुराने की वजह तुम हो बस साढ़े तीन महीने ही चल पाया। सीरियल में जैसे ही कहानी शुरु हुई थी तो इसे बंद कर दिया गया। इसमें कुणाल जयसिंह और न्यू कमर तन्वी मलहारा नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरगम की साढ़े साती - फोटो : सोशल मीडिया
सरगम की साढ़े साती
सरगम की साढ़े साती सीरियल ऑन एयर से ऑफ एयर कब हुआ इसका किसी को कुछ पता ही नहीं चला। फरवरी 2021 में इस सीरियल का प्रसारण शुरु हुआ था। जिसके बाद ये 2 महीने टिक पाया। कम टीआरपी और कमजोर स्टोरी लाइन इस शो को ले डूबी। जिसके चलते केवल 2 महीने में ही इस शो का पैकअप हो गया था।

यह भी पढ़ें: मृणाल ठाकुर ने 'गुमराह' के लिए सीखा बंदूक चलाना, शुरू हुई तब्बू और रानी से तुलना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें