जितना बड़ा नाम, उतनी ही बड़ी ट्रोलिंग। जी हां, मनोरंजन जगत के सितारे अपनी हर एक एक्टिविटी को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। जहां इन्हें इनके अच्छे कामों के लिए दिल खोलकर सराहा जाता है। तो वहीं, इनके एक अनुचित कदम के कारण सोशल मीडिया पर घमासान भी मच जाता है। एक पब्लिक फिगर होने के नाते सेलेब्स हर कदम फूंक-फूंककर रखते हैं। बावजूद इसके उनसे कोई न कोई ऐसी चूक हो ही जाती है, जिससे वह ट्रोल्स के निशाने पर आ जाते हैं। यूं तो ये सितारे खुद से जुड़ी ट्रोलिंग को बखूबी हैंडल करते हैं, लेकिन जब बात पार्टनर की ट्रोलिंग पर आती है, तो ये आग बबूला हो उठते हैं। आज हम आपको टेलीविजन इंडस्ट्री की उन नामचीन हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पार्टनर की ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़कर नेटिजन्स की क्लास लगा दी-