ग्लैमर की दुनिया ऐसी ही है, जहां लुक्स और कॉम्पेक्शन काफी मायने रखते हैं। सुंदर दिखना ही मायानगरी में टिकने की पहली कसौटी है। कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो बेहतरीन एक्टिंग के बावजूद अपने लुक की वजह से मात खा जाती है। कई एक्ट्रेसेस ऐसी रहीं हैं जो आज भले ही टीवी की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी हों लेकिन अपने डस्की लुक की वजह से इन एक्ट्रेसेस को भी कई दफा रिजेक्शन का दर्द झेलना पड़ा था। इन एक्ट्रेसेस में हिना खान से लेकर निया शर्मा समेत, कई टीवी अभिनेत्रियों का नाम है। यहां देखें टीवी की इन हसीनाओं की लिस्ट।
विज्ञापन
2 of 6
सुंबुल तौकीर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुंबुल तौकीर खान
'इमली' फेम अदाकारा सुंबुल तौकीर खान ने भी सांवले रंग की वजह से काफी रिजेक्शन झेले। एक्ट्रेस ने कहा था, 'मेरे शुरुआती दिन काफी मुश्किल थे। मैंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर शुरुआत की थी। तो मैं जहां भी ऑडिशन्स के लिए जाती थी तो वहां सिर्फ गोरे रंग के ही चाइल्ड एक्टर की तलाश होती थी।'
विज्ञापन
3 of 6
कश्मीरा शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीरा शाह
जानी-मानी एक्ट्रेस-मॉडल और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह भी अपने सांवले रंग की वजह से कई बार ट्रोलिंग और रिजेक्शन झेल चुकी हैं। अदाकारा ने अपने रंग को लेकर झेले तानों और रिजेक्शन को लेकर बात करते हुए एक दफा बताया था कि वो चेहरे पर ढेर सारा पाउडर लगाकर अपनी मां की तरह गोरी दिखना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि मेकअप भी उन्हें कई लेयर मेकअप की चढ़ाकर गोरा बना देते थे।
4 of 6
कृतिका सेंगर
- फोटो : social media
कृतिका सेंगर
झांसी की रानी' फेम एक्ट्रेस कृतिका सेंगर एक सफल टीवी अभिनेत्री रहीं। एक्ट्रेस ने पुनर्विवाह और कसम तेरे प्यार की जैसे हिट शोज दिए। लेकिन उन्हें भी सांवले रंग की वजह से की बार रिजेक्शन्स का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 6
निया शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
निया शर्मा
एक हजारों में मेरी बहना है' फेम एक्ट्रेस निया शर्मा आज भले ही टीवी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं। जो अपने सेंसेशनल लुक्स और बोल्ड तस्वीरों से अक्सर सोशल मीडिया हिला डालती हैं। मगर शुरुआती दौर में उन्हें भी उनके डस्की लुक की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
हिना खान
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर रातों रात मशहूर हुईं अदाकारा हिना खान भी अपने डस्की लुक की वजह से काफी रिजेक्शन का सामना कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने एक दफा इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनके हाथों से एक प्रोजेक्ट सिर्फ इसलिए चला गया था क्योंकि वो कश्मीरी थी तो सही मगर कश्मीरियों की तरह गोरी नहीं थी।