फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bold Actresses: बोल्डनेस में बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां, यहां देखें तस्वीरें

Tue, 02 Aug 2022 03:52 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
नम्रता मल्ला, उर्फी जावेद, मौनी रॉय - फोटो : social media
सिनेमा की दुनिया में अदाकारी के साथ-साथ अभिनेत्रियों को अपनी बॉडी फिगर से लेकर फेस तक सबकुछ मेंटेन रखना होता है। हमने बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अक्सर बड़े पर्दे पर अदाकारी के साथ बोल्डनेस का तड़का लगाते हुए देखा है, लेकिन बोल्डनेस और ग्लैमर के मामले में टीवी और भोजपुरी अभिनेत्रियां भी इन्हें पूरी टक्कर देती हैं। बीते कुछ वक्त में इन दोनों इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां का बोलबाला देखने को मिला है। सोशल मीडिया से लेकर किसी इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करने तक ये अभिनेत्रियां भी अब किसी से पीछे नहीं है। इनकी बोल्डनेस और फिटनेस भी कमाल है। इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी खूबसूरती, बोल्डनेस, ग्लैमर और फैन फॉलोइंग से बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। ये जहां भी जाती है वहां महफिल लूट लेती हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
मौनी रॉय  - फोटो : Instagram
मौनी रॉय
पौराणिक सीरियल 'देवों के देव महादेव' में सती माता का किरदार निभाकर दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाली मौनी रॉय काफी पॉपुलर हैं। अपनी पॉपुलैरिटी और ग्लैमरस अंदाज के कारण ही आज वह टीवी के साथ ही बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाने में कामयाब रही हैं। उनकी खूबसूरती पर लोग जान छिड़कते हैं। मौनी रियल लाइफ में अपने बोल्ड और ग्लैमरस हैं और उनकी हॉटनेस का अंदाजा सोशल मीडिया पर मौनी की तस्वीरें देखकर लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 8
उर्फी जावेद - फोटो : social media
उर्फी जावेद
अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली उर्फी को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वह इस समय सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं और उनकी पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। उर्फी हर रोज कुछ नया पहनकर इंटरनेट का तापमान बढ़ा देती हैं। उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों के होश उड़ा देता है।

4 of 8
निया शर्मा - फोटो : insta
निया शर्मा
ग्लैमरस अभिनेत्रियों की चर्चा हो और उसमें निया शर्मा का नाम शामिल न हो ऐसा नहीं हो सकता। निया पर्दे के साथ ही असल जिंदगी में भी बला की खूबसूरत हैं। वह बहुत ही ज्यादा हॉट और ग्लैमरस हैं। निया का हॉट अंदाज अक्सर लोगों को देखने मिलता रहता है। अपने इस अंदाज की वजह से ही निया को सेक्सिएस्ट एशियन वुमन का खिताब दिया गया था।
विज्ञापन

5 of 8
निक्की तंबोली - फोटो : insta
निक्की तंबोली
टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन में आने के बाद से सुर्खियों में आई निक्की तंबोली भी हॉटनेस के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। निक्की भी अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक उनका हर लुक लोगों को बहुत प्रभावित करता है। निक्की अक्सर अपने ग्लैरस लुक्स में कहर ढाती दिखाई देती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
नम्रता मल्ला - फोटो : सोशल मीडिया
नम्रता मल्ला
भोजपुरी फिल्म सेंसेशन नम्रता मल्ला भी इस लिस्ट में शामिल हैं। नम्रता अक्सर अपनी कातिलाना अदाओं और बोल्डनेस के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह भी आए दिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह अपने बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। उनकी ये सिजलिंग तस्वीरें अक्सर फैंस का दिल चुराने में कामयाब हो जाती है। नम्रता का बिंदास अंदाज फिल्मों के साथ-साथ इंटरनेट का तापमान भी बढ़ता रहता है।
विज्ञापन

7 of 8
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम
मोनालिसा
भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा किसी को भी टक्कर दे सकती हैं। चाहे फिर वह कोई बॉलीवुड अभिनेत्री हो या फिर टीवी की कोई सुंदर बाला। मोनालिसा फिल्मों, टीवी सीरियल्स के साथ ही सोशल मीडिया पर भी अक्सर अपने हुस्न के जलवे बिखेरती रहती हैं। 39 साल की उम्र में भी मोनालिसा अपनी बोल्ड अदाओं का जादू अपने फैंस पर चलाने में कामयाब रहती हैं। मोनालिसा आए दिन अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत भी लगती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्रामॉॉ
रानी चटर्जी
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन मानी जाने वाली अभिनेत्री रानी चटर्जी अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लिए चर्चाओं में बनी रहती हैं। दर्शकों को अपनी अदाकारी से दीवाना बनाने वाली रानी चटर्जी अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नम्रता मल्ला और मोनालिसा की तरह ही रानी चटर्जी भी अपना बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। रानी एक फिटनेस फ्रीक भी हैं, वह अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए रोज जिम में पसीना बहाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें