टेलीविजन एक ऐसा माध्यम है जो किसी भी एक्टर को घर-घर तक पहचान दिला देता है। हर एक्टर का एक ही मकसद होता है कि वह अपनी एक अलग छाप लोगों के दिलों पर छोड़ दे और ऐसा करने में सक्षम भी हो जाते हैं, लेकिन कई बार इन्हें अपने परिवार और करियर के बीच से एक को चुनना पड़ता है। ऐसे कई टीवी कलाकार हैं, जो शादी के बाद अपने बढ़ते करियर के ग्राफ की परवाह किए बिना ही अपने परिवार के लिए एक्टिंग को छोड़ इस लाइमलाइट की दुनिया से दूर हो गए। आज हम आपको कुछ ऐसी ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शादी के बाद टीवी की दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।