कोरोना वायरस के डर से लॉकडाउन तो मार्च में ही लागू कर दिया गया था लेकिन कुछ ज्यादा असर होता नहीं दिख रहा। इसकी वजह से टीवी इंडस्ट्री में फैली बेरोजगारी के चलते ज्यादातर कलाकार मुंबई छोड़कर अपने घर लौट गए थे। कुछ तो जान हथेली पर रखकर वापस लौट आए लेते हैं। जो नहीं आए उन्हें शूटिंग शुरू होने के बाद शो में रिप्लेस कर दिया गया। इसी वजह से पुराने धारावाहिकों में कई नए चेहरों का प्रवेश हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 11
जिया चौहान
- फोटो : ट्विटर
जिया चौहान
धारावाहिक 'संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं' में जिया चौहान देवी पार्वती का किरदार निभा रही हैं। इस किरदार के बारे में जिया ने कहा, 'मैं एक बार फिर से पौराणिक कहानियों का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। मैं यह शो देखती रही हूं और यह जानकर बहुत खुश हूं कि मुझे इस तरह के किरदार को निभाने का सुनहरा मौका मिला है। इस शैली से लंबे समय तक दूर रहने के बाद मैंने भाषा पर अपनी पकड़ बनाने और अपने किरदार में शांति लाने के लिए लगातार मेडिटेशन भी किया है।। साथ ही धार्मिक कथाओं की किताबें भी पढ़ी हैं।'
विज्ञापन
3 of 11
आलोक सेनगुप्ता
- फोटो : ट्विटर
आलोक सेनगुप्ता
टीवी के मशहूर कलाकार आलोक सेनगुप्ता 'एक महानायक डॉ बीआर अंबेडकर' में शंभू का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। इस पर अपना उत्साह दिखाते हुए आलोक ने कहा, 'मैं बाबासाहेब को बहुत मानता हूं और मैंने उनकी कई किताबें पढ़ी हैं। उन्हें विभिन्न विषयों का काफी ज्ञान था। उन पर आधारित इस शो का हिस्सा बनने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं शंभू की भूमिका निभा रहा हूं। वह एक अंधराष्ट्रवादी पुरुष है। उसका मानना है कि महिलाओं को सिर्फ घर के ही काम करने चाहिए।'
4 of 11
कविता जाधव
- फोटो : ट्विटर
कविता जाधव
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री कविता जाधव भी 'एक महानायक डॉ बीआर अंबेडकर' शो का ही हिस्सा हैं। अपने किरदार के बारे में कविता कहती हैं, 'यह शो बाबासाहेब के बचपन से लेकर उनके भारतीय संविधान के जनक बनने तक के एक प्रेरणादायक सफर के बारे में है। अपनी कहानी और किरदारों के लिए यह शो अपने लॉन्च के समय से ही काफी मशहूर रहा है। मैं ताराबाई की भूमिका निभा रही हूं जोकि आपने किशोर बेटे भास्कर की शादी दहेज के लिए कराना चाहती है। इस शो के साथ जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है।'
विज्ञापन
5 of 11
आदित्य कोनार
- फोटो : ट्विटर
आदित्य कोनार
अभिनेता आदित्य कोनार भास्कर की भूमिका निभा रहे हैं। अपने किरदार के बारे में वह कहते हैं, 'बचपन में ही हमने बाबासाहेब के बारे में सारी कहानियां सुनी हैं और उनके समाज सुधार कार्यों के बारे में पढ़ा है। इस शो का एक अहम हिस्सा बन कर मैं बहुत खुश हूं। मैं एक किशोरावस्था के लड़के भास्कर की भूमिका निभा रहा हूं। इसी के साथ कहानी में एक नया मोड़ देखने मिलेगा। यहां बाबासाहेब के जीवन का एक अहम पन्ना सामने आएगा जो बाल विवाह पर आधारित है।'
विज्ञापन
6 of 11
करम राजपाल
- फोटो : social media
करम राजपाल
'मेरे डैड की मारुति' से लोकप्रिय हुए कलाकार करम राजपाल टीवी शो 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में नजर आ रहे हैं। अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा, 'मैं तो खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे रवि महाशब्दे और समता सागर जैसे जाने-माने कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है। सारिका बहुत ही प्यारी लड़की है। एकदम जोश से भरी हुई। इस शो में सभी लोग मिलनसार हैं। मैं पहले से ही यह जानने के लिए काफी उत्सुक हो रहा हूं कि आगे गुड़िया के जीवन में क्या होने वाला है।'
विज्ञापन
7 of 11
कल्याणी सिंह
- फोटो : ट्विटर
कल्याणी सिंह
अभिनेत्री कल्याणी सिंह 'एक महानायक डॉ बीआर अंबेडकर' शो में माधवी की भूमिका निभाते हुए दिख रही हैं। अपने किरदार के बारे में वह कहती हैं, 'मुझे खुशी है कि मुझे इस शो में एक प्रभावशाली किरदार निभाने का मौका मिला है। मैंने स्कूल में बाबासाहेब के बारे में पढ़ा था कि वह कितने महान और दूरदर्शी थे? लेकिन, इस शो के माध्यम से मुझे उनकी जीवनशैली को करीब से देखने का मौका मिला है। मेरा किरदार बाल विवाह से जुड़ी बाबासाहेब की लड़ाई में उनकी सहायता करता हुआ नजर आएगा।'
8 of 11
ब्रज किशोर
- फोटो : ट्विटर
ब्रज किशोर
प्रेम चोपड़ा, अनु कपूर और दीप्ति नवल जैसे मशहूर कलाकारों के साथ काम कर चुके अभिनेता ब्रज किशोर टीवी शो 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' नजर आएंगे। अपने किरदार के बारे में वह कहते हैं, 'इस शो का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। फिलहाल मैं अपने किरदार के बारे में ज्यादा नहीं बता सकता। लेकिन, इतना जरूर कहूंगा कि यह किरदार बहुत प्रभावशाली है। और, इसमें ढेर सारा ड्रामा छिपा हुआ है। दर्शकों के लिए यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि वह गुड़िया और उसके परिवार वालों की जिंदगी में क्या तूफान लाएगा?'
9 of 11
आभा परमार
- फोटो : ट्विटर
आभा परमार
टीवी और फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री आभा परमार टीवी शो 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में पुतलीबाई के किरदार में नजर आ रही हैं। अपने किरदार के बारे में आभा ने कहा, 'इस शो का हिस्सा बनकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। लॉकडाउन के तीन महीने के लंबे अंतराल के बाद शूटिंग पर वापस आकर मैं बहुत खुश हूं। इस शो में मेरा किरदार पुतलीबाई का है। पुतलीबाई का दिल सोने की तरह साफ है लेकिन उसके परिवार का इतिहास डकैती का रहा है। इसलिए, वह फूलन देवी बनकर सामने आती है।'
10 of 11
माधुरी संजीव
- फोटो : ट्विटर
माधुरी संजीव
टीवी शो 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में माधुरी संजीव उमा देवी का किरदार निभाएंगी। अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा, 'मैं इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मैं यहां मुख्य खलनायिका उमा देवी का किरदार निभा रही हूं जो हरभेजी के नाम से भी जानी जाती है। अपने मां-बाप के जबरन शादी करवाने की वजह से हरभेजी अपने पति से झूठ बोलकर परिवार में फूट डालने की कोशिश करती है।'
पुलकित बांगिया
पुलकित बांगिया भी टीवी शो 'गुड़िया हमारी सब पे भारी' में गब्बर की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। एकदम गब्बर की ही तरह वह 'कितने आदमी थे' जैसे संवाद बोलकर शो में एंट्री लेंगे। अपने किरदार के बारे में पुलकित कहते हैं, 'मुन्ना उर्फ गब्बर की भूमिका निभाने में मुझे बहुत खुशी हो रही है। दर्शक मुझे एक पागल के रूप में देखेंगे जो गब्बर के नाम से जाना जाता है। गुंडई व्यवहार के कारण मुन्ना अक्सर गुस्से में आकर लोगों की और बंदूक तान देता है।'