फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 15: इन दो संगीतकारों ने केबीसी 15 के प्रोमो में दिखाया कमाल, अमिताभ बच्चन की जोश भरी कविता का खुला राज

Mon, 10 Jul 2023 01:26 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
कौन बनेगा करोड़पति 15 प्रोमो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दर्शकों के चहेते शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीज़न के ताजातरीन कैंपेन प्रोमो ने सबका मन मोह लिया है! 'बदल रहा है देश, बदल रहा है कौन बनेगा करोड़पति!' इस दिलचस्प वीडियो में होस्ट अमिताभ बच्चन ने अपने काव्यात्मक अंदाज से लोगों को खासा प्रभावित किया है। काव्यात्मक शैली में बोले गए प्रोमो के डायलॉग्स को रोहन-विनायक के अपबीट म्यूज़िक पर सेट किया गया है, जिसके अंत में अमिताभ बच्चन इस रियलिटी क्विज़ शो की मशहूर धुन गुनगुनाते हैं। केबीसी के फैंस के दिलों में गूंजती अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज उस बदलाव के हिसाब से इस शो के ताजातरीन अवतार की झलक दिखाती है, जिसे इस देश और इसके लोगों ने अपनाया है।

विज्ञापन

2 of 4
केबीसी 13 के सेट पर दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेजेंड अमिताभ बच्चन के फैंस रोहन और विनायक ने इससे पहले ‘पिंक’, ‘सरकार 3’ और ‘102 नॉट आउट’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया है। और अब उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' की आइकॉनिक थीम ट्यून में एक नई जान फूंकने की कोशिश की। इस आइकॉनिक थीम को गुनगुनाने के लिए इस्तेमाल की गई अमिताभ बच्चन की आवाज का असर खूब देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें- Priyanka Chopra: किंग खान पर टिप्पणी करना प्रियंका को पड़ा भारी, फैंस ने अभिनेत्री को 'घमंडी' कहकर लगाई क्लास
 
विज्ञापन

3 of 4
केबीसी 13 के सेट पर अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस धुन के पीछे के आइडिया और इसे बनाने के बारे में बताते हुए रोहन ने कहा, "केबीसी 15 की धुन हमारे दिलोदिमाग में बसी हुई है और इस शो के लिए भी अनोखी है। इस धुन में अमिताभ बच्चन की आवाज के इस्तेमाल के पीछे हमारी सोच यह थी कि होस्ट और यह धुन, दोनों ही इस शो की पहचान है, और दर्शकों को नए सीज़न में आमंत्रित करने के लिए इन दोनों का ही इस्तेमाल करना हमें बिल्कुल सही लगा।"

विज्ञापन

4 of 4
केबीसी स्टूडेंट स्पेशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विनायक ने भी इसी तरह के विचार साझा करते हुए कहा, "हम बचपन से ही बिग बी के फैंस रहे हैं और उनके साथ पहले भी काम कर चुके हैं, इसलिए हम जानते थे कि उनकी आवाज़ में वो जोश और वो जुंबिश है, जो पूरे देश को जोड़ती है। इसलिए बहुत सोच-विचार के बाद रोहन और मेरे मन में यह ख्याल आया कि इस शो के चेहरे को इस वीडियो की आवाज भी बनाई जाए।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें