मशूहर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो के नए सीजन के साथ एक बार फिर टेलीविजन कर वापसी चुके हैं। टीवी के इस लोकप्रिय कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो को लोग काफी पंसद करते हैं। यहीं वजह है कि फैंस बेसब्री से इसके नए सीजन का इंतजार करते रहते हैं। इसी क्रम में बीते दिनों ही इस शो का नया सीजन शुरू किया गया है। हालांकि, इस बार शो में की सारे नए चेहरे और नए किरदार देखने को मिल रहे है। तो चलिए जानते हैं इस सीजन नजर आ रहे कपिल शर्मा के नए परिवार के बारे में -