'द कपिल शर्मा शो' का शनिवार प्रसारित एपिसोड बेहद खास रहा। करीब 33 साल बाद रामानंद सागर के 'रामायण' के सितारे शो पर पहुंचे। इस दौरान अरुण गोविल, दीपिका चिखलिआ और सुनील लहरी ने अपनी पुरानी यादों को दर्शकों के साथ शेयर किया। तीनों सितारों ने ये भी खुलासा किया कि किस तरह रामानंद सागर ने उन्हें सीरियल के लिए कास्ट किया था।