फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को स्पर्श का फर्क समझाना बहुत जरूरी, अभिनेत्री अशनूर कौर ने माता-पिता की समझाई जिम्मेदारी

Tue, 03 Mar 2020 09:23 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Ashnoor Kaur - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
धारावाहिक पटियाला बेब्स में इन दिनों कहानी के एक मोड़ के जरिए बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया जा रहा रहा है। शो में लीड किरदार कर रही अभिनेत्री अशनूर कौर कहती हैं, 'एक लड़की होने के नाते हमें पता चल जाता है कि कोई हमें छू रहा है तो उसकी नीयत कैसी है। इसके बारे में बच्चों को समझाना बहुत मुश्किल है क्योंकि उन्हें हम ज्यादा खुलकर नहीं बता सकते। हम उनसे सिर्फ इतना कह सकते हैं कि अगर किसी के छूने से आप असहज होते हो तो उस इंसान को चिल्लाकर अपने से दूर कर दो और खुद भी उससे दूरी बना लो। बच्चों को स्पर्श का ये फर्क समझाना बहुत जरूरी है।'
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Ashnoor Kaur - फोटो : file photo
अशनूर के माता-पिता शुरुआत से ही इन सब चीजों को लेकर बहुत सतर्क रहे हैं। वह बताती हैं, 'मेरे माता पिता मुझसे खुलकर बातें किया करते थे। वे मेरे किरदारों को चुनने में मेरी मदद करते हैं। मैं भी अपनी तरफ से कुछ ऐसे किरदारों को तलाशती हूं, जो मेरे लिए नए और चुनौतीपूर्ण हों। लेकिन ऐसे होने चाहिए जिनमें मैं ढल सकूं।'
 
विज्ञापन

3 of 4
अशनूर कौर - फोटो : file photo
धारावाहिक 'झांसी की रानी' से अभिनय की शुरुआत करने वाली अशनूर कहती हैं, 'मेरी मां की एक दोस्त थीं, जिनकी जान पहचान एक कास्टिंग निर्देशक से थी। निर्देशक को अपने शो झांसी की रानी के लिए एक बाल कलाकार की जरूरत थी। मेरी मां की दोस्त ने वहां मेरा नाम दर्ज करवा दिया और मुझे शो मिल गया। फिर तब से अब तक ऐसे ही किस्मत के भरोसे गाड़ी चल रही है।'

 
विज्ञापन

4 of 4
Ashnoor Kaur - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तापसी पन्नू की फिल्म 'मनमर्जियां' में अश्नूर ने उनकी छोटी बहन का किरदार निभाया है। अश्नूर ने तापसी की हर फिल्म तो नहीं देखी लेकिन वह उन्हें एक अभिनेत्री के तौर पर बहुत पसंद करती हैं। वह बताती हैं, 'मैंने उनकी फिल्म 'पिंक' देखी है, जो मुझे बहुत अच्छी लगी। वे हर किरदार में बहुत अच्छे से ढल जाती हैं, इसलिए मुझे तापसी पसंद हैं।'

अमीरात पैलेस में बंटी और बबली का काम पूरा, 10 दिनों तक चली ठगी के सबसे लंबे सिलसिले की शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें