द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
चैनल ने सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा अपने शो में गुरु रंधावा का मजाक उड़ाने की कोशिश करते हैं। वह नोरा से पूछते हैं कि आपके साथ रहते हुए क्या गुरु रंधावा बेहतर डांस करना सीख पाए हैं या नहीं? इस पर नोरा जो जवाब में कहती हैं, उसे सुन कर गुरु रंधावा भी हैरान रह जाते हैं। वह कहती हैं, ‘हां पहले से ठीक है। वरना पहले तो ये बस एक स्टेप जानते थे।’ इसके बाद नोरा फतेही अपने दोनों हाथों को मिलाकर एक डांस स्टेप करती हैं।