कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। लॉकडाउन की वजह से टीवी सीरियल्स की शूटिंग नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से शो के पुराने एपिसोड दर्शकों को देखने पड़ रहे हैं। ऐसे में कपिल शर्मा से जुड़ी ये खबर उनके प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान ले आएगी। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा के नए एपिसोड का मजा आप जल्द ही ले पाएंगे।