फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के शो में क्रिकेटर्स का बड़ा खुलासा, इस वजह से मैच के दौरान रहना पड़ता था भूखा

Sun, 07 Jul 2019 09:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
the kapil sharma show - फोटो : social media
कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। शो में इस हफ्ते कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नहीं बल्कि क्रिकेटर्स मेहमान बनकर आए। सभी क्रिकेटर्स के साथ कपिल शर्मा ने खूब मजाक किए जिसका दर्शकों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, द कपिल शर्मा के शो में क्रिकेटर पार्थिव पटेल, दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव ने शिरकत की। इस दौरान क्रिकेटर्स ने अपने कई सीक्रेट्स का खुलासा किया जिसे सुनकर दर्शक भी हैरान रह गए। दीपक चाहर ने बताया कि वो पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। जब उन्होंने पहली बार क्रिकेटर बनने का फैसला किया तो किसी को यकीन नहीं आया। 
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma - फोटो : file photo
वहीं पार्थिव पटेल ने अपना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि खिलाड़ियों को स्टेडियम के बाहर से खाना मना होता है। कई बार ऐसा भी हुआ है कि मैच के दौरान खिलाड़ियों को भूखा रहना पड़ता था। पार्थिव पटेल ने मैच के दौरान दूसरी टीम के खिलाड़ियों के साथ होने वाली हल्की नोंक-झोक का भी खुलासा किया।

4 of 5
kapil sharma - फोटो : file photo
सूर्यकुमार ने कपिल के शो में पहुंच अपने एक दूसरे टैलेंट से दर्शकों को रूबरू करवाया। उन्होंने फिल्म बाजीगर के टाइटल ट्रैक पर डांस किया। कपिल के शो में एक मौका ऐसा भी आया जब कई लड़कियों ने दीपक चाहर को प्रपोज किया जिसे सुनकर वो शरमा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma - फोटो : social media
कपिल के शो के बारे में ऐसी चर्चा है कि जल्द ही शो को कुछ दिनों के लिए बंद किया जा सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल, पत्नी गिन्नी चतरथ की वजह से इस शो से 10 दिन का ब्रेक ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि कपिल गिन्नी को लेकर बेबीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। गिन्नी अभी 3-4 महीने की प्रेग्नेंट है। ऐसे में कपिल, गिन्नी के साथ क्वालिटी समय बिताना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें