फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: अभिषेक बच्चन ने छुए कपिल शर्मा की मां के पैर, लोगों ने तारीफ करते हुए कही ये बात

Mon, 29 Nov 2021 08:09 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
‘द कपिल शर्मा शो’ टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो है, जो सालों से दर्शकों को हंसाने का काम कर रहा है। इस शो में कपिल शर्मा के साथ कई सितारे अपनी दमदार कॉमेडी से फैन के दिल जीत चुके हैं। खास बात ये है कि इस शो में हर हफ्ते कोई न कोई स्टार अपनी फिल्म या गानों का प्रमोशन करने पहुंचते हैं, जहां पर कपिल उनके साथ ढेर सारी बातें करते नजर आते हैं। बीते एपिसोड में कपिल शर्मा के शो में अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह पहुंचे। ये दोनों यहां पर अपनी फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ का प्रमोशन करने पहुंचे।

इस दौरान कपिल हमेशा की तरह एक्ट्रेस से फ्लर्ट करते नजर आए। लेकिन इस पूरे एपिसोड में अभिषेक बच्चन भी कपिल का पूरा साथ दे रहे थे। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद अब उनकी जमकर तारीफ हो रही है। फैंस बच्चन परिवार के संस्कारों की बात कर रहे हैं
विज्ञापन

2 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस एपिसोड के बीच में अभिषेक बच्चन कपिल शर्मा की मां के पैर छूते हुए नजर आते हैं। होता ये है कि कपिल शर्मा चित्रांगदा सिंह के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं और इस दौरान अभिषेक बच्चन भी अभिनेत्री को छोड़ते हैं। तब चित्रांगदा कहती हैं कि सामने मम्मी बैठी हैं, कुछ तो शर्म करो। इस दौरान चित्रांगदा कपिल शर्मा की मां की ओर इशारा करती हैं, जो ऑडियंस की लाइन में बैठी हुई होती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
चित्रांगदा सिंह की ये बात सुनकर अभिषेक बच्चन हैरान रह जाते हैं। इस दौरान वह सीधा उठ जाते हैं और कहते हैं, ‘अरे कपिल पहले बताना चाहिए था ना, कहां है मम्मी?’ इसके बाद अभिषेक कपिल की मां की ओर बढ़ते हैं और आगे जाकर उनके पैर छूते हैं। कपिल शर्मा की मां भी खुश होकर अभिषेक बच्चन को ढेर सारा आशीर्वाद देती हैं।

4 of 5
द कपिल शर्मा शो में बॉब बिस्वास और सत्यमेव जयते 2 की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिषेक बच्चन का ये व्यवहार देखकर वहां बैठी ऑडियंश जमकर तालियां बजाती हैं। खुद कपिल शर्मा भी अभिषेक बच्चन को धन्यवाद देते हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी अभिषेक की तारीफ हो रही है। कई लोग बच्चन परिवार के संस्कार की तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ लोग अभिषेक को नम्रता और प्रेम वाला इंसान बता रहे हैं। फैंस के कमेंट्स से इतना तो साफ है कि अभिषेक ने अपने इस व्यवहार से फैंस का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉब बिस्वास ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह की फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ काफी ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है क्योंकि इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन ने अपना काफी वजह बढ़ाया था। इतना ही नहीं, अभिषेक ने कपिल शर्मा के इसी शो में खुलासा किया कि विद्या बालन कि फिल्म ‘कहानी’ के एक किरदार पर ये फिल्म बनी है, जिस वजह से फैंस इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें