फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: कपिल ने मजेदार तरीके से अजय से पूछा तीखा सवाल, बड़ी चतुराई से जवाब घुमाते दिखे अभिनेता

Sat, 22 Oct 2022 06:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
द कपिल शर्मा शो में पहुंची 'थैंक गॉड' की टीम - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म 'थैंक गॉड' के रिलीज होने में ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऐसे में अजय देवगन इस समय अपनी फिल्म का प्रचार-प्रसार करने में व्यस्त हैं। इस साल रिलीज हुई अपनी पिछली फिल्म फ्लॉप होने के बाद अजय देवगन अपनी इस फिल्म को लेकर किसी भी तरह की ढील नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में अजय देवगन 'थैंक गॉड' की पूरी टीम के साथ फिल्म का प्रमोशन करने के लिए टीवी के पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंच गए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए प्रोमो वीडियो के बाद फैंस कपिल के शो के इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
द कपिल शर्मा शो में पहुंची 'थैंक गॉड' की टीम - फोटो : social media
अजय देवगन और 'थैंक गॉड' की पूरी टीम का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'द कपिल शर्मा शो' में खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह एक प्रोमो वीडियो है, जो कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। इस वीडियो में शो के होस्ट कपिल शर्मा  अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह और 'थैंक गॉड' के निर्देशक इंद्र कुमार के साथ खूब हंसी मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। सामने आए वीडियो में कपिल शर्मा अभिनेताओं से मजेदार तरीके से कुछ तीखे सवाल भी पूछते नजर आ रहे हैं।
Vaishali Takkar Case: राहुल नवलानी ने पूछताछ में किए कई बड़े खुलासे, कहा- आत्महत्या से पहले उसने...
विज्ञापन

3 of 4
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कपिल शर्मा ने मजाक-मजाक में अजय देवगन से एक ऐसा सवाल किया जिसे सुन शायद अभिनेता ने बहुत सोच समझकर जवाब दिया होगा। दरअसल, कपिल शर्मा ने अजय देवगन के नेशनल अवॉर्ड जीतने की बात को हाईलाइट करते हुए पूछा, ' क्या आप फिर से नेशनल अवॉर्ड हासिल करने या अपना बैंक बैलेंस बनाए रखने के लिए फिल्म थैंक गॉड कर रहे हैं?' लेकिन अजय देवगन के कपिल शर्मा के ट्रिकी सवाल को बड़ी आसानी से हैंडल करते हुए निर्देशक इंद्र कुमार को ट्रांसफर कर दिया और खुद को बचा लिया। पूरे एपिसोड में अजय देवगन बहुत मस्ती के मूड में दिखाई दिए। 
Vidyut Jammwal: अब हॉलीवुड में कमाल दिखाएगी विद्युत जामवाल की 'सनक'! निर्माताओं को विदेश से मिला खास ऑफर  
विज्ञापन

4 of 4
थैंक गॉड - फोटो : social media
अजय देवगन के साथ ट्रिकी सवाल-जवाब करने के बाद कपिल रकुल प्रीत के साथ मस्ती और फ्लर्ट भी करते दिखाई दिए। कपिल ने रकुल को छेड़ते हुए दिवाली पर दुकानों में मिलने वाली 'काजू कतली' तक बुला डाला। कपिल को कहते हुए सुना जा सकता है, 'दिवाली में हर मिठाई की दुकान में काजू कतली जरूर मिलेगी, वैसी ही हर बड़ी हिंदी फिल्म, आपको रकुल प्रीत जरूर मिलेंगी।' कपिल की यह बात सुन रकुल प्रीत सिंह अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं और जोर-जोर से खूब हंसती हैं। यह तो सिर्फ एपिसोड का ट्रेलर था, जिसने लोगों को बहुत ज्यादा उत्सुक कर दिया है। आपको बता दें, 'थैंक गॉड' दिवाली के मौके पर 25 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
जापान में 'आरआरआर' की स्क्रीनिंग पर दिखा जूनियर एनटीआर का जलवा, मिलने उमड़ा फैंस का हुजूम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें