तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी
- फोटो : अमर उजाला, अमृतसर
धारावाहिक ‘तेरी मेरी इक जिंदड़ी’ की कहानी की नायिका की ही तरह इसका नायक भी एक नया विचार लेकर आ रहा है। वह दिल्ली में पढ़ाई करने के बाद अपनी मां और अपनी दादी। के पास लौट आता है। और, घर में रहकर ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ की असली तस्वीर बनाता है। जोगी नाम का यह किरदार तबेला चलाता है। इस किरदार को निभा रहे अध्विक महाजन कहते हैं, ‘‘अमृतसर और पटियाला में शूटिंग करना घर वापसी करने जैसा रहा।“