फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधे शरद तो पार्थ पर टूटा दुखों का पहाड़, ये हैं इस हफ्ते की टीवी की 5 खबरें

Wed, 24 Apr 2019 11:20 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Parth, Sharad and Shubhangi Atre - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
sharad malhotra - फोटो : twitter
शादी के बंधन में बंधे शरद मल्होत्रा
टेलीविजन के जाने माने एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) शादी के बंधन में बंध गए हैं। शरद ने दिल्ली की फैशन डिजाइनर रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatia) से शादी की है। शरद और रिप्सी ने पहले सिख रीति रिवाज से गुरुद्वारे में और बाद में हिंदू रीति से शादी की। इस खास मौके पर दुल्हन बनीं रिप्सी ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। जबकि शरद मल्होत्रा ने क्रीम कलर की शेरवानी के साथ उसी रंग की पगड़ी पहने हुए थे।
विज्ञापन

3 of 6
parth samthaan - फोटो : instagram
पार्थ सामथान के पिता का निधन
'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) के एक्टर पार्थ समथान (Parth Samthaan) के फैंस के लिए बुरी खबर है। पार्थ के पिता का 19 अप्रैल को निधन हो गया। पार्थ के पिता की हालत गंभीर थी जिसके बाद उन्हें आनन फानन में पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा है शूटिंग के दौरान ही पार्थ को पिता की खराब तबीयत की जानकारी मिली थी। जैसे ही पार्थ पिता के पास पहुंचे कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया। पिता के अंतिम संस्कार के दो दिन बाद ही एक्टर शूटिंग पर वापस लौट आए हैं। 

4 of 6
Shubhangi Atre - फोटो : twitter
अंगूरी भाभी को मिले चुनाव प्रचार के ऑफर्स 
भाभी जी घर पर हैं शो की फेम अंगूरी भाभी की यानी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके किरदार को दर्शक खूब पसंद करते हैं। हाल ही में शुभांगी ने खुलासा किया उन्हें बहुत सारे राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव प्रचार करने के ऑफर मिले हैं। शुभांगी ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में यह कहकर सबको चौंका दिया कि इस वक्त उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए बहुत सारे राजनीतिक दलों की तरफ से ऑफर मिले हैं। और वो अब तक छह ऑफर ठुकरा चुकी हैं। लेकिन लोग अब भी उनके पीछे पड़े हुए हैं। हालांकि शुभांगी ने ऑफर देने वाली पार्टियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

5 of 6
Priya Bathija - फोटो : social media
प्रिया बठीजा के रिश्ते में खटास की खबरें 
छोटे पर्दे की एक्ट्रेस प्रिया बठीजा की जिंदगी में पति के साथ रिश्ते अच्छे न चलने की खबरें आ रही हैं। उन्होंने साल 2017 में रायपुर के रहने वाले डीजे कंवलजीत सलूजा से शादी की थी। खबरों की मानें तो अब शादी के दो साल बाद दोनों के बीच रिश्ते इतने खराब हो गए हैं कि तलाक तक की नौबत आ गई है। प्रिया बठीजा ने कंवलजीत सलूजा से 2017 में दूसरी शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के 6 महीने बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद प्रिया बठीजा मुंबई में अपने काम के चलते काफी व्यस्त हो गईं, वहीं कंवलजीत सलूजा रायपुर में ही रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Arjun, Mouni and Karanvir - फोटो : file photo
'नागिन 3' में मौनी रॉय की वापसी
कुछ दिन पहले 'नागिन 3' (Naagin 3) का प्रोमो सामने आया था जिसमें मौनी रॉय (Mouni Roy) की झलक नजर आई थी। तब से ऐसा कहा जा रहा था कि एकता कपूर जल्द ही शो में पुरानी नागिन यानी कि मौनी रॉय को वापस लेकर आ रही हैं। इस बीच ऐसी खबरें आर रही हैं कि मौनी रॉय इस शो में अकेले नहीं बल्कि करणवीर बोहरा के साथ वापसी करेंगी। खास बात यह है कि शो में करणवीर के अलावा अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें