फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा की सर्जरी से भड़के फैंस तो बंद हो सकता है एकता का शो, ये हैं TV की हफ्तेभर की 5 बड़ी खबरें

विज्ञापन
1 of 6
naagin 3 kapil sara - फोटो : twitter
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
sara khan - फोटो : Instagram
लिप सर्जरी करवाकर ट्रोल हुईं 'बिदाई' एक्ट्रेस सारा 
टेलीविजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान एक बार फिर चर्चा में हैं। सारा ने हाल ही में अपने चेहरे की सर्जरी करवाई है जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी। इन तस्वीरों को लेकर सारा ट्रोल हो गई थीं। दरअसल,  तस्वीरों में सारा का चेहरा ज्यादा ही बदला हुआ लग रहा है। सर्जरी के बाद सारा के चेहरे को पहचानने में उनके फैन्स को मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

3 of 6
naagin 3 - फोटो : Instagram
बंद हो सकता है सीरियल 'नागिन 3'
एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'नागिन 3' के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। खबरों की मानें तो यह शो जल्द ही ऑफएयर हो सकता है। कहा जा रहा है कि इस शो की जगह कोई और नहीं बल्कि एकता कपूर का ही सीरियल लेगा। जानकारी के मुताबिक 'नागिन 3' के आखिरी एपिसोड की शूटिंग 12 फरवरी को होगी जिसके कुछ दिन बाद ही 'नागिन 3' बंद हो जाएगा।एकता कपूर के 'नागिन 3' सीरियल की टीआरपी में लगातार गिरावट आई है। पिछले हफ्ते यह सीरियल दूसरे नंबर पर था जबकि इस हफ्ते इस सीरियल की टीआरपी में और गिरावट देखी गई।

4 of 6
kapil and sunil - फोटो : twitter
जल्द खत्म हो सकती है कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर की दुश्मनी
कपिल शर्मा ने टेलीवीजन पर धमाकेदार कमबैक किया है। इस बीच ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनील ग्रोवर और कपिल के बीच की दुश्मनी जल्द खत्म हो सकती हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में सामने आए एक पोस्ट से हुआ। कपिल की मां का जन्मदिन था। इस मौके पर कपिल ने एक पोस्ट किया था। इस पर कई स्टार्स ने कपिल की मां को विश किया। इस बीच सुनील ग्रोवर ने भी कपिल के इस पोस्ट पर कमेंट किया। सुनील ग्रोवर ने लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं आंटी। इस पोस्ट से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की दुश्मनी जल्द खत्म हो सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
Nia Sharma - फोटो : Instagram
सीरियल में रिप्लेस होते ही ट्रोल हुईं निया शर्मा
निया अक्सर अपने कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल की जाती हैं। निया इस वक्त सीरियल 'इश्क में मरजावां' में नजर आ रही हैं। इस सीरियस में निया ने लीड एक्ट्रेस अलीशा पवार की जगह ली है। निया का यह कदम यूजर्स को रास नहीं आ रहा है और वह निया को सोशल मीडिया पर खुलेआम खरी-खोटी सुना रहे हैं। यहां तक कि उन्हें बदसूरत तक कह रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
deepak thakur
'बिग बॉस' खत्म होते ही दीपक ठाकुर को मिला इंटरनेशनल अवॉर्ड
बिग बॉस के घर में 105 दिन रहने के बाद दीपक आम से खास बन चुके हैं। भले ही दीपक 'सीजन 12' की ट्रॉफी जीतने से चूक गए हों लेकिन उन्हें एक ऐसा अवॉर्ड मिला है जिसे जानकर उनके फैंस सातवें आसमान पर पहुंच जाएंगे। दीपक ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। दीपक ठाकुर ने अपने पोस्ट के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ दीपक ने लिखा - 'कोटि-कोटि धन्यवाद। इतने बड़े सम्मान के लिए। हमको इस काबिल समझने के लिए। मैं बेसब्री से 20 फरवरी का इंतजार कर रहा हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें