फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या विवाद पर श्रीसंथ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'इससे बड़ी भी गलतियां की है लेकिन..'

Tue, 15 Jan 2019 04:19 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sreesanth - फोटो : twitter
'बिग बॉस सीजन 12' के बाद श्रीसंथ इस वक्त 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रहे हैं। इस शो में श्रीसंथ सभी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर दे रहे हैं और सभी खतरों से खेलकर शो में बने हुए हैं। इस बीच श्रीसंथ ने 'कॉफी विद करण' में शामिल हुए हार्दिक पांड्या और राहुल के कमेंट पर बड़ा बयान दिया है। बयान में श्रीसंथ ने कहा जो कुछ हुआ वह गलत है। इसके साथ ही कहा कि कई लोगों ने इससे बड़ी गलतियां भी की है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sreesanth - फोटो : twitter
श्रीसंथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'जो कुछ भी हुआ वह गलत है। पांड्या और राहुल ने कुछ गलत बातें की। मगर कुछ और लोग हैं, जिन्होंने इससे बड़ी भी गलतियां की है, लेकिन अब भी खेल रहे हैं। वह क्रिकेट में ही नहीं अलग क्षेत्रों में हैं। अब विश्व कप पास में है। हार्दिक और राहुल दोनों अच्छे क्रिकेटर हैं। यह दोनों मैच विजेता खिलाड़ी हैं और जल्द वापसी करेंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
hardik pandya, kl rahul - फोटो : twitter
इस पूरे मामले की शुरुआत करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' से हुई। शो के दौरान हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल से करण जौहर ने उनकी निजी जिंदगी के बारे में बातें कीं। पांड्या ने कहा था - 'मैं अपने पैरेंट्स से काफी खुला हुआ हूं और उन्हें मेरी हर गर्लफ्रेंड के बारे में पता होता है।' शो में पांड्या ने कई महिलाओं के साथ घूमने की बात कही। यह पूछने पर कि क्लब में महिला का नाम नहीं पूछा तो पांड्या ने जवाब दिया, 'मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जरूरत है कि वह कैसे मूव कर रही है।'

4 of 5
kl rahul hardik pandya - फोटो : File Photo
शो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा। कुछ यूजर्स ने न सिर्फ हार्दिक पांड्या की टिप्पणियों पर अपनी निराशा जाहिर की, बल्कि इस एपिसोड को प्रसारित करने के लिए भी कोसा। आलोचनाओं के बाद हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर माफी मांगी तो वहीं हॉटस्टार ने भी इस एपिसोड को हटा दिया है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने इस घटना के बाद पांड्या और राहुल को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hardik pandya
हार्दिक पांड्या के इस बयान के बाद बॉलीवुड में जिन लोगों के साथ उनके नाम जुड़ते आए हैं वो भी उन्हें पहचानने से इंकार करने लगे हैं। बॉलीवुड के गलियारों में हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के अफेयर की खबरें खूब चर्चा रही हैं। एक कार्यक्रम में पहुंचीं ईशा गुप्ता से जब पत्रकार ने हार्दिक पांड्या के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि 'आपको कैसे पता वो मेरे फ्रेंड हैं। जिनसे खबर मिली है कि वो मेरे फ्रेंड हैं उनसे ही आप बात करिए।' बाद में ईशा ने इस पर कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह के बयान गलत हैं। महिलाओं और पुरुषों की तुलना नहीं हो सकती। बयान को सही नहीं ठहराया जा सकता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें