फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिनाले से पहले 'बिग बॉस 13' की TRP में उछाल से काम्या पंजाबी की शादी तक, हफ्ते की टीवी की पांच खबरें

Tue, 11 Feb 2020 04:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kamya Punjabi and Salman - फोटो : twitter
'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
Kamya Punjabi and Shalabh - फोटो : Instagram
काम्या पंजाबी और शलभ की हुई शादी
टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग संग शादी कर ली है। काम्या और शलभ की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इन तस्वीरों में शलभ और काम्या एक-दूसरे को जयमाल पहनाते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में काम्या और शलभ मंडप में बैठे दिखे। काम्या ने शादी में गोल्डन और रेड कलर का लहंगा पहना। वहीं शलभ गोल्डन कलर की शेरवानी पहने नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 6
Anand Parmar - फोटो : Social Media
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के आनंद परमार का निधन
टेलीविजन का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दर्शकों के लिए बुरी खबर आई है। इस शो में सभी कलाकारों का मेकअप करने वाले मेकअप आर्टिस्ट आनंद परमार का रविवार सुबह निधन हो गया। वो पिछले 10 सालों से बीमार थे। इसके बावजूद भी वो लगातार सेट पर आकर काम किया करते थे। वह पिछले 12 साल से इस शो पर काम कर रहे थे। आनंद परमार को सभी लोग आनंद दादा के नाम से पुकारते थे। सेट पर हमेशा उनके काम की तारीफ होती थी। 

4 of 6
बिग बॉस 13, इंडियन आइडल 11 - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा-आदित्य की शादी से 'इंडियन आइडल' की TRP में उछाल
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने चौथे हफ्ते की रेटिंग्स जारी कर दी है। इस हफ्ते टीवी शोज की टीआरपी में कई बदलाव देखने को मिले। पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' दर्शकों की पसंद बना हुआ है। वहीं कपिल शर्मा का शो टॉप 10 लिस्ट में बढ़त बनाने में कामयाब रहा है। आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन सा सीरियल किस पोजिशन पर रहा।

टॉप 10 सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट
1. कुंडली भाग्य
2.नागिन 4 
3.छोटी सरदारनी
4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
5.बिग बॉस 13
6.कुमकुम भाग्य
7.द कपिल शर्मा शो
8.ये रिश्ता क्या कहलाता है
9. इंडियन आइडल 11
10. शक्ति: अस्तित्व के अहसास की
विज्ञापन

5 of 6
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : file photo
रश्मि देसाई ने अरहान से किया ब्रेकअप
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में अरहान खान (Arhaan Khan) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) के रिश्ते को लेकर कई खुलासे हुए। यहांं तक कि अरहान ने जब हिमांशी के जरिए एक मैसेज भिजवाया तो उस पर भी खूब बवाल मचा। इस बीच 'बिग बॉस' में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रश्मि ने अरहान से ब्रेकअप का एलान किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम सिया के लव कुश - फोटो : अमर उजाला
जल्द बंद होगा सीरियल 'राम सिया के लव कुश'
कहानी में नवीनता और अव्वल दर्जे की मनोरंजक सामग्री प्रदान करने का वादा करके छोटे पर्दे पर अपनी जगह बनाने वाले शो 'राम सिया के लव कुश' टीआरपी में मात खाने के बाद निराश निर्माताओं ने इसे अब समाप्ति की ओर बढ़ा दिया है। जैसा कि शो का नाम है, उस हिसाब से इसकी कहानी लव कुश कांड तक चलने वाली थी लेकिन खराब प्रदर्शन की वजह से इस शो को रावण के वध के कुछ एपिसोड बाद ही बंद करना पड़ रहा है। एक समय था जब यह धारावाहिक पंजाब में कुछ कानूनी पचड़ों में फंस गया था, जिसके बाद यह शो लगभग एक महीने तक पंजाब में बंद रहा था। निर्माताओं ने कुछ जोड़-जुगाड़ करके शो को फिर से बहाल करवाया, लेकिन फिर भी शो को ज्यादा ताकत नहीं मिली। उसके बाद से ही शो के बंद होने की खबरें अफवाहों का बाजार गर्म करने में लगातार लगी हुई थीं, लेकिन शो के निर्माता कुछ अच्छा होने का इंतजार कर रहे थे। अंत में अब पर्दा गिरने का वक्त आ ही गया। 

Bigg Boss: सलमान पर लगा सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट करने का आरोप, फिनाले से पहले दी ये सफाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें