फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13 की मास्टरमाइंड बनते ही ट्रोल हुईं माहिरा, सोशल मीडिया पर यूजर्स उड़ा रहे मजाक

Tue, 11 Feb 2020 04:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mahira Sharma - फोटो : Instagram
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के फिनाले में महज पांच दिन बचे हैं। ऐसे में घरवालों के बीच कुछ दिलचस्प टास्क लगातार हो रहे हैं। सोमवार के वार में सलमान खान ने घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क में जो भी जीता उसे 'मास्टरमाइंड ऑफ द सीजन' का टैग दिया गया। इस टास्क में आसिम रियाज और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) आमने सामने थे। शो के आखिर में माहिरा जीतीं और उन्हें 'मास्टरमाइंड ऑफ द सीजन' का खिताब मिला। इस खिताब को जीतने के बाद माहिरा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Mahira Sharma - फोटो : twitter
इस टास्क में माहिरा और आसिम को कुछ बयान पढ़ने थे। इन बयानों को पढ़ने के बाद दोनों को ये बताना था कि किसने ये बयान दिया है। माहिरा ने इस टास्क में सबसे ज्यादा सही जवाब दिए और इस टास्क को जीता। इस तरह से उन्हें 'मास्टरमाइंड ऑफ द सीजन' का खिताब मिला। शो में माहिरा का ये टास्क जीतना और खिताब मिलना यूजर्स को पसंद नहीं आया। इस टास्क के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Mahira and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
एक यूजर ने लिखा- 'जोक ऑफ द ईयर।' अप्रैल आने से पहले ही अप्रैल फूल बना गई। दूसरे यूजर ने लिखा- 'मास्टरमाइंड भी रो रहा होगा कि किसे ये टैग मिला।' वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- 'मारो मुझे मारो।' चौथे यूजर ने लिखा- 'मेरी बिग बॉस देखने की सबसे खराब ये मेमोरी है। असली मास्टरमाइंड सना है। सभी जवाब सिद्धार्थ को बता दिया पहले ही।' 




 

4 of 5
Paras, Mahira and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा- 'मजाक था भाई मजाक था।' शो में माहिरा शर्मा के सफर की बात करें तो शुरुआत में वह कमजोर खिलाड़ी के तौर पर देखी जा रही थीं। पारस से उनकी मजबूत दोस्ती और फिर समय के साथ खेल में मजबूती उनको फिनाले के इतने पास ले आई। हालांकि शो के दौरान कई बार माहिरा और पारस के रिश्ते के अलावा उनके खेल पर भी सवाल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shehnaz, Aarti and Mahira - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
माहिरा इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। माहिरा के अलावा आरती सिंह और शहनाज कौर गिल भी नॉमिनेटेड हैं। सोमवार के वार में सलमान ने खुद कहा इनमें से कोई एक देर रात बाहर होगा। अब देखना होगा कि फिनाले के इतने करीब आकर किसका सफर शो में खत्म होता है। 

सिद्धार्थ से निजी रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा कर सकती हैं रश्मि, सवाल सुनते ही घरवाले हो गए हैरान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें