फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' की टीम के खुलासे से श्वेता तिवारी के चोट लगते तक, टीवी की हफ्ते की पांच खबरें

Mon, 09 Mar 2020 12:00 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Arun Govil, Deepika and Shweta - फोटो : twitter
'टेलीविजन वीकली' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।  
विज्ञापन

2 of 6
Rohit Shetty, Naagin and Inddia Idol - फोटो : file photo
रोहित शेट्टी के शो की टॉप पांच में एंट्री
सीरियल की दुनिया की जानकारी देने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस बार की रिपोर्ट में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। टीआरपी में एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'नागिन: भाग्य का जहरीला खेल' में भारी गिरावट आई। यहां तक कि टॉप पांच की लिस्ट से भी बाहर हो गया। वहीं रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने धमाकेदार एंट्री की है। देखिए टॉप पांच सीरियल्स की पूरी लिस्ट।

टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट
1.कुंडली भाग्य
2.खतरों के खिलाड़ी सीजन 10
3.इंडियन आइडल सीजन 11
4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
5. कुमकुम भाग्य
विज्ञापन

3 of 6
ramayan - फोटो : sony
33 साल बाद 'रामायण' के सितारों ने कपिल के शो में किया खुलासा
'द कपिल शर्मा शो' का शनिवार प्रसारित एपिसोड बेहद खास रहा। करीब 33 साल बाद रामानंद सागर के 'रामायण' के सितारे शो पर पहुंचे। इस दौरान अरुण गोविल, दीपिका चिखलिआ और सुनील लहरी ने अपनी पुरानी यादों को दर्शकों के साथ शेयर किया। तीनों सितारों ने ये भी खुलासा किया कि किस तरह रामानंद सागर ने उन्हें सीरियल के लिए कास्ट किया था। 'रामायण' में राम बने अरुण गोविल ने बताया कि वो रामानंद सागर के साथ पहले से सीरियल 'विक्रम और बेताल' कर रहे थे। जब उन्हें पता चला कि रामानंद सागर 'रामायण' बनाने जा रहे हैं तो वो खुद उनके पास गए और कहा कि उन्हें राम के किरदार में ले लें। उन्होंने ऑडीशन दिया लेकिन पहले ही राउंड में बाहर कर दिए गए। फिर एक दिन रामानंद सागर का फोन आया और बताया कि राम के किरदार के लिए उन्हें कोई मिल नहीं रहा है। इस तरह अरुण गोविल को राम का किरदार मिला।

4 of 6
Shweta Tiwari, Varun Badola - फोटो : amar ujala mumbai
'मेरे डैड की दुल्हन' की शूटिंग करते हुए घायल हुईं श्वेता तिवारी
टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक श्वेता तिवारी सोनी चैनल के धारावाहिक 'मेरे डैड की दुल्हन' की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक ये हादसा शूटिंग के दौरान एक तस्वीर को जलाते वक्त हुआ। श्वेता तिवारी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सेट पर मौजूद लोगों के मुताबिक धारावाहिक के एक दृश्य में फिल्म 'जब वी मेट' का एक सीन रीक्रिएट किया जाना था जिसमें एक तस्वीर को जलाने और इसे फ्लश करने की शूटिंग होनी थी। 
विज्ञापन

5 of 6
Anupama - फोटो : twitter
'अनुपमा' लेकर आ रही हैं रुपाली गांगुली 
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली अपने नए शो 'अनुपमा' की तैयारी में खूब पसीना बहा रही हैं। इस वास्तविकता के जमाने में कलाकारों को सबकुछ लगभग वास्तविक ही करना पड़ता है। इस नए धारावाहिक में वह एक मां का किरदार निभाएंगी। इस मां में एक खूबी है जो वह सबसे छुपाकर रखती है। किसी को पता नहीं होता कि उनमें एक पेशेवर कथक नर्तकी छुपी हुई है। इस किरदार में खुद को ढालने के लिए रुपाली अहमदाबाद के सूर्य मंदिर में कथक की तैयारी कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hiten Tejwani and Gauri Pradhan - फोटो : Instagram
हितेन तेजवानी ने गौरी संग Liplock तस्वीर 
टीवी के मशहूर अभिनेता हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) ने हाल ही में अपना 46वां जन्मदिन मनाया। हितेन ने 'बिग बॉस' सीजन 11 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इस दौरान उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई थी। जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पत्नी गौरी संग एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को लिपलॉक करते नजर आए। 

शहनाज का सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ा बड़ा बयान, बोलीं- 'ये प्यार है एक तरफा'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें