फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझसे शादी करोगे' के बंद होने पारस छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं इस शो को...'

Sun, 08 Mar 2020 08:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Paras Chhabra, Shehnaaz Kaur Gill - फोटो : social media
बिग बॉस के बाद इन दिनों छोटे पर्दे पर मुझसे शादी करोगे शो काफी चर्चा में है। इस शो में बिग बॉस 13 के पूर्व कंटेस्टेंट्स पारस छाबड़ा और शहनाज गिल कौर अपना स्वयंवर करवा रहे हैं। इन दोनों से शादी करने के लिए बहुत से लड़के-लकड़कियों ने शो में हिस्सा लिया है, लेकिन बीते दिनों मीडिया में इस तरह की खबरें आईं कि कम टीआरपी के चलते ये शो बंद होने वाला है। अब इस पूरे मामले में शो के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने चुप्पी तोड़ी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram
पारस छाबड़ा ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने मुझसे शादी करोगे शो को लेकर ढेर सारी बातें कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये शो बंद नहीं होने वाला है। पारस छाबड़ा ने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है, इस शो को लेकर टीआरपी आनी शुरू हो गई है। यहां तक की मेरी मां भी मुझसे कहती हैं कि अब हर कोई उन्हें जानने लगा है। शो के अंदर शहनाज और उनके भाई शहबाज दोनों अच्छा कर रहे हैं। शो में मशहूर कंटस्टेंट भी हिस्सा ले रहे हैं। इस शो का कॉसेप्ट भी काफी अच्छा है।'
विज्ञापन

3 of 5
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram
पारस छाबड़ा ने आगे कहा कि, 'ये शो कहीं नहीं जाने वाला है। मैं इस शो को आखिरी तक लेकर जाऊंगा।' इसके अलावा पारस छाबड़ा ने और भी कई बातें कीं। गौरतलब है कि मुझसे शादी करोगे इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस शो के अंदर कई सितारे भी शिरकत करते हैं और शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स को टास्क भी देते हैं। बीते दिनों 'मुझसे शादी करोगे' में गौतम गुलाटी पहुंचे। शो में पहुंचकर गौतम गुलाटी ने सभी कंटेस्टेंट के साथ काफी मस्ती की। 

4 of 5
पारस छाबड़ा, जसलीन मथारू - फोटो : Social Media
शो में पहुंचकर उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में पब्लिक रिव्यू दिया और सभी को अलग-अलग टैग भी दिया। गौतम गुलाटी ने जसलीन मथारू को ओवरएक्टिंग की दुकान का टैग दिया। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। गौतम ने कहा कि पब्लिक ने एक घरवाले को ओवरएक्टिंग की दुकान का खिताब दिया है। आप लोगों के अनुसार वह कौन कंटेस्टेंट है जिसे लोगों ने ये टैग दिया होगा। सभी घरवाले संजना गलरानी का नाम लेते हैं लेकिन संजना खुद को नहीं जसलीन मथारू को ओवरएक्टिंग की दुकान मानती हैं। इस बीच जसलीन और संजना के बीच बहसबाजी भी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Paras Chhabra - फोटो : Instagram
कुछ देर बाद गौतम गुलाटी पब्लिक की राय रखते हुए बताते हैं कि पूरे इंडिया की नजर में ओवरएक्टिंग की दुकान संजना गलरानी नहीं बल्कि जसलीन मथारू हैं। अपना नाम सुनकर जसलीन हैरान हो जाती हैं। वह कहती हैं, 'क्योंकि मैं एक्सप्रेसिव हूं इसका ये मतलब नहीं कि मैं ओवरएक्टिंग करती हूं।' इतना ही नहीं गौतम गुलाटी जसलीन को इस बात का यकीन दिलवाने के लिए दर्शकों के वीडियो भी दिखाते हैं जिसमें वह सभी जसलीन को ओवर एक्टिंग की दुकान कहते हैं। 

पढ़ें: सना खान के बारे में मेल्विन लुइस ने किया खुलासा, अभिनेत्री ने इस तरह की बदनाम करने की कोशिश !
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें