फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में नंबर एक पर 'रामायण' से मशहूर निर्माता के पिता के निधन तक, टीवी की हफ्ते की पांच खबरें

Wed, 22 Apr 2020 03:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rajan Shahi, Ramayan and Rashami - फोटो : file photo
'टेलीविजन वीकली' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
Ramayan and Mahabharat - फोटो : twitter
'रामायण' का TRP में दबदबा
लॉकडाउन के वक्त पुराने सीरियल्स का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। जिस वजह से एक बार फिर से टीआरपी की रेस में पुराने शोज का जलवा है। हर बार की तरह टीवी की दुनिया का लेखा-जोखा रखने वाली 14वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। जानिए इस हफ्ते टॉप पांच सीरियल्स कौन कौन से हैं। 

टॉप पांच सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट
1. रामायण
2. महाभारत
3. प्यार की लुका छुपी
4. महिमा शनि देव की (जीईसी अर्बन- शक्तिमान)
5. बाबा ऐसो वर ढूंढो

 
विज्ञापन

3 of 6
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : file photo
अरहान के 15 लाख रुपये निकाले जाने की खबर पर रश्मि देसाई ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 13' में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और अरहान खान (Arhaan Khan) का प्यार और टकराव दोनों ही देखा गया। शो के दौरान सलमान ने रश्मि को अरहान की निजी जिंदगी को लेकर आगाह भी किया था। इस बीच ऐसी खबरें भी आई थीं कि अरहान ने रश्मि के बैंक अकाउंट से 15 लाख रुपये भी निकाले हैं। हाल ही में रश्मि के फैंस ने सोशल मीडिया पर बैंक अकाउंट डीटेल्स लीक कर दी जिसमें अरहान ने 15 लाख रुपये लिए जाने के स्क्रीनशॉट हैं। अब इस मामले पर अभिनेत्री रश्मि देसाई का बयान आया है। रश्मि ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट किया जिसे अरहान से जोड़कर देखा जा रहा है। इस ट्वीट में अभिनेत्री का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। रश्मि ने ट्वीट में लिखा- 'अब बदला लेने का समय आ गया है।' इसके साथ ही कैप्शन पर लिखा- 'सच लाख छुपाने पर भी सामने आ ही जाता है।'

4 of 6
बेहद 2 - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के बाद प्रसारित नहीं होंगे सोनी टीवी के ये तीन शोज
टीवी शोज के दर्शकों के लिए एक मायूसी भरी खबर सामने आई है। सोनी टीवी के सीरियल्स 'बेहद 2', 'इशारों इशारों में' और 'पटियाला बेब्स' लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी वापस प्रसारित नहीं होंगे। सोनी टीवी ने जानकारी साझा करते हुए कहा है कि यह तीनों ही सीरियल्स फिक्शन शोज हैं और इनकी प्रकृति और इनके कहानी की गति समयबद्ध है।
 
विज्ञापन

5 of 6
rajan shahi - फोटो : social media
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के निर्माता राजन शाही के पिता का निधन
टेलीविजन का सबसे चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। इस शो के निर्माता राजन शाही के पिता का निधन हो गया है। राजन के पिता पाल शाही लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका अचानक निधन हो गया। इस खबर के आते ही राजन शाही का परिवार शोकाकुल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Devoleena Bhattacharjee, sidharth Shukla, Rashami Desai - फोटो : amar ujala
देवोलीना, रश्मि और सिद्धार्थ को मिली जान से मारने की धमकी
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 13 की पूर्व कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस और साइबर सेल को शिकायत की है। टीवी की इस बहू को एक महिला ने फोन पर मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी। इस बात की जानकारी खुद देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। देवोलीना भट्टाचार्जी को जिस महिला ने धमकी दी है उसका नाम साबीहा अमन है। साबीहा अमन ने अभिनेत्री को मैसेज के जरिए धमकी दी। देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर सबीहा अमन के धमकी भरे मैसेज को साझा किया है।

देवोलीना, रश्मि और सिद्धार्थ को मिली जान से मारने की धमकी, महिला ने लिखा- 'तीनों की लाश भी नहीं मिलेगी'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें