फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को एक साथ बैठकर 'रामायण' देखता देख नम हुईं टीवी की 'सीता' की आंखें, किया ये पोस्ट

Wed, 22 Apr 2020 09:47 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dipika chikhalia - फोटो : social media
लॉकडाउन की वजह से टीवी पर एक बार फिर से लोगों को अपने पुराने सीरियल्स देखने को मिल रहे हैं। इन सीरियल्स की वापसी होते ही सबसे ज्यादा चर्चित रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) है। हाल ही में टीवी में 'सीता' का किरदार निभाने वाली दीपिका चिलखिया (Dipika Chikhlia) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट किया है जो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
People watching Ramayan - फोटो : Instagram
इस पोस्ट में दीपिका ने एक तस्वीर साझा की है जिसका कनेक्शन 'रामायण' से है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि लोग घर के बाहर एक साथ बैठे हुए हैं और टीवी को भी बाहर रख दिया है। सभी एक साथ 'रामायण' को देख रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Ramayan - फोटो : social media
इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- 'विनम्र महसूस कर रही हूं।' दीपिका के इस पोस्ट से साफ है कि वो इस तस्वीर को देखकर भावुक हो गई हैं। दीपिका ने इससे पहले रामायण के आखिरी एपिसोड खत्म होने पर एक पोस्ट किया था। ये पोस्ट भी वायरल हुआ था।


 

4 of 5
Ramayan - फोटो : Instagram
इस पोस्ट में अभिनेत्री ने 'रामायण' से जो सीख मिली है उसे जिंदगी में उतारने की गुजारिश अपने प्रशंसकों से की। इस पोस्ट में दीपिका ने लिखा- 'ये कभी नहीं खत्म होगा। इसने आपको जिंदगी जीने का तरीका सिखाया..जिंदगी ऐसे ही आगे बढ़ती जाएगी। घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ramayan - फोटो : Social Media
आपको बता दें, इस पौराणिक शो के दोबारा शुरू होने से ये सितारे एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। यहां तक कि इनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में भी इजाफा हो गया है। इसकी जानकारी खुद दीपिका ने पोस्ट करके दी थी। अभिनेत्री ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- 'इंस्टा परिवार का तहे दिल से शुक्रिया। मैं आप सबसे बहुत प्यार करती हूं।' 

अरहान के 15 लाख रुपये निकाले जाने की खबर पर रश्मि देसाई ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अब बदला लेने का...'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें