फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में बिग बॉस के फिनाले ने मारी बाजी, पारस-माहिरा बने दूल्हा दुल्हन, हफ्ते की टीवी की पांच खबरें

Wed, 04 Mar 2020 08:09 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Salman Khan, Mahira, Paras and Abinas Nayak - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।  
विज्ञापन

2 of 6
abinas nayak - फोटो : social media
'मास्टर शेफ सीजन 6' के विजेता बने अबिनास नायक
स्टार प्लस पर प्रसारित 'मास्टर शेफ इंडिया' सीजन 6 का फिनाले हो गया। शो के विजेता अबिनास नायक बने। ट्रॉफी अपने नाम करने के साथ-साथ अबिनास को 25 लाख रुपये नकद मिले। इस सीजन को मशहूर शेफ विकास खन्ना, रणवीर बरार और विनीत भाटिया जज कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
टीआरपी में 'बिग बॉस 13' ने मारी बाजी
टीवी चैनल्स पर एक से बढ़कर एक सीरियल प्रसारित हो रहे हैं । मेकर्स लगातार दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आ रहे हैं । सभी सीरियल में एक-दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ मची हुई है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है। जानते हैं कौन सा शो रहा टॉप पर और किस शो को दर्शकों ने नकारा। देखें पूरी लिस्ट... 

1. बिग बॉस 13
2. कुंडली भाग्य 
3. कुमकुम भाग्य 
4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा 
5. नागिन: भाग्य का जहरीला खेल

4 of 6
Sidharth Shukla party with stars - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ शुक्ला ने देर रात दोस्तों के साथ की जमकर पार्टी 
'बिग बॉस 13' के विजेता बनने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। सिद्धार्थ न केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं बल्कि पार्टी में भी स्पॉट हुए। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सिद्धार्थ अपने दोस्तों के साथ देर रात पार्टी करते हुए दिखाई दिए। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा- 'ढेर सारी शुभकामनाएं कुशाल तुम्हारी नई शुरुआत के लिए।'
विज्ञापन

5 of 6
पारस छाबड़ा, आकांक्षा पुरी - फोटो : Social Media
आकांक्षा पुरी के टैटू हटवाते ही पारस ने दिया बड़ा बयान
आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) और पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। दोनों की बयानबाजी के बाद आकांक्षा ने अपनी हाथ की कलाई पर बने टैटू को हटवाकर तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी। आकांक्षा के टैटू हटवाने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब आकांक्षा की इसी तस्वीर पर पारस छाबड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। पिंकविला वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक पारस ने कहा- 'बहुत अच्छा किया। मैं भी यही करवाना चाहता था। मैंने तो ये भी सोचा था कि बिग बॉस खत्म होने के अगले दिन ही इसे हटवाऊंगा लेकिन मुझे ऐसा कराने का वक्त ही नहीं मिल पाया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahira Sharma and Paras Chhabra - फोटो : Instagram
'बिग बॉस 13' के फिनाले के बाद दूल्हा-दुल्हन बने पारस और माहिरा
'बिग बॉस 13' के पूर्व प्रतियोगी माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा फिर से एक साथ आ गए हैं। ये दोनों एक साथ एक म्यूजिक वीडियो शूट कर रहे हैं। इसमें माहिरा और पारस क्रिश्चियन दूल्हा दुल्हन की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो के शूट के दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में माहिरा शर्मा ने सफेद रंग की वेडिंग गाउन पहनी हुई है तो वहीं पारस काले रंग का कोट पहने नजर आ रहे हैं। इन दोनों ने शूटिंग के दौरान का एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें दोनों एक साथ खुश नजर आ रहे हैं। 

29 साल में कितना बदल गईं पूजा बेदी, फिल्मों में अभिनय से ज्यादा बोल्ड लुक से बटोरी थीं सुर्खियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें