shefali jariwala
- फोटो : social media
शेफाली जरीवाला ने आगे कहा, 'पारस का शादी के लिए दुल्हन ढूंढना ये बताता है कि वो माहिरा के कितने करीब हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में रहते हुए पारस और शेफाली के बीच भी झगड़ा देखने को मिला था। झगड़े के बारे में बात करते हुए शेफाली ने कहा कि, 'शो में दौरान मुझे कुछ गलत बातें कही थी लेकिन अब हम दोनों के बीच कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने जो गलत किया उसके लिए मुझसे माफी मांगी तो हमारे झगड़े वहीं खत्म हो गए और हम दोस्त बन गए।' शेफाली ने कहा कि, 'मेरे और पारस के बीच अब शानदार देवर-भाभी वाला रिश्ता है।'