फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी के ट्रोल से 'बिग बॉस 13' के आगाज तक, इस हफ्ते टीवी जगत की ये हैं पांच बड़ी खबरें

Wed, 25 Sep 2019 12:20 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sonakshi sinha, Salman and Karan - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
bigg boss - फोटो : social media
'बिग बॉस 13': प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने किए कई खुलासे
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' का 23 सितंबर को आगाज हो गया है। प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान सलमान ने जोरदार एंट्री मारी। यह कॉन्फ्रेंस मुंबई के अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर हुई और सलमान यहां मेट्रो से ही पहुंचे। यहां उनके स्वागत में ढोल-नगाड़े बजे। इसी धुन पर सलमान ने नाचना भी शुरू कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले सलमान खान की एक फोटोग्राफर से बहस हो गई। 'बिग बॉस 13' का प्रीमियर 29 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

3 of 6
Bigg Boss 13 house picture - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'बिग बॉस 13' के घर की एक्सक्लूसिव तस्वीरें
चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 13वां सीजन दस्तक देने को तैयार है। 29 सितंबर से यह शो शुरू होने जा रहा है। सोमवार को सलमान खान इसका एलान करने वाले हैं और इस बार 'बिग बॉस' का घर भी कला निर्देशक उमंग कुमार ने खास तरीके से सजाया है। अमर उजाला को मिला इस घर को भीतर से देखने का मौका और खास अमर उजाला पाठकों के लिए हम लेकर आए हैं ये खास तस्वीरें। 'बिग बॉस' का ये आलीशान घर साढ़े 18 हजार वर्ग फुट में फैला है और यहां आने वाले प्रतियोगियों पर नजर रखने के लिए पूरे घर में 93 कैमरे लगाए गए हैं।

4 of 6
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
केबीसी 11: सोनाक्षी हुईं ट्रोल 
'कौन बनेगा करोड़पति 11' में कर्मवीर स्पेशल ऐपिसोड में रूमा देवी हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठीं। रूमा का साथ देने के लिए वहां बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंचीं। इस दौरान सोनाक्षी एक बेहद सरल सवाल का जवाब नहीं दे पाईं, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। शो में सोनाक्षी से सवाल पूछा गया- 'रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' सोनाक्षी ने इस सवाल के जवाब के लिए एक्सपर्ट एडवाइज लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। यह एपिसोड प्रसारित होते ही सोनाक्षी ट्रोल हो गईं। 
विज्ञापन

5 of 6
sunny deol and karan deol, Saher Bamba - फोटो : amar ujala mumbai
करण देओल पर भड़के केआरके
सनी देओल के बेटे करण देओल ने हाल ही में फिल्म 'पल पल दिल के पास' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। सनी देओल ने ही बेटे की डेब्यू फिल्म डायरेक्ट की है। वहीं धर्मेंद्र इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। हाल ही में करण देओल पर ये कमाल आर खान भड़क उठे। केआरके ने ट्वीट किया- 'मैंने आज करण देओल को एयरपोर्ट पर देखा और उन्होंने मुझसे हैलो तक नहीं कहा। जबकि मैं उनसे बड़ा हूं और नंबर 1 समीक्षक भी हूं। इसका मतलब है कि यह लड़का न केवल एक्टिंग में कमजोर है, बल्कि इसके अंदर एटीट्यूड प्रॉब्लम भी है। इस लिहाज से यह बॉलीवुड में कभी एक सफल व्यक्ति नहीं बन सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pooja Banerjee - फोटो : social media
'नच बलिए' में हादसे का शिकार हुईं पूजा बनर्जी
छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'नच बलिए' का सीजन 9 डांस के साथ-साथ हादसों की वजह से भी चर्चा में हैं। अब तक शो के सेट पर कई कंटेस्टेंट्स घायल हो चुके हैं। श्रद्धा आर्या और आलम की जोड़ी के बाद अभिनेत्री पूजा बनर्जी भी हादसे का शिकार हो चुकी हैं। बीते दिनों ऐसी खबरें थीं कि पूजा बनर्जी को डांस के दौरान गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्होंने शो को छोड़ दिया। ऐसे में अब उनके हादसे का वीडियो सामने आ गया है। पूजा बनर्जी के इस हादसे के वीडियो को नच बलिए 9 के प्रसारित होने वाले चैनल स्टार प्लस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।

यह भी पढ़ें:- नच बलिए के सेट पर घायल हुई ये टीवी एक्ट्रेस, दिल दहला देगा हादसे का वीडियो
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें