फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अमीषा पटेल होंगी बिग बॉस के घर की मालकिन ? देखें बिग बॉस का नया प्रोमो !

Tue, 24 Sep 2019 06:19 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Ameesha Patel - फोटो : social media
हाल ही में आई सनी देओल की फ्लॉप फिल्म भैय्याजी सुपरहिट में नजर आई अमीषा पटेल काफी समय फिल्मों से नदारद रही हैं। फिल्म भैय्याजी सुपरहिट भी इनके करियर के लिए कुछ काम नहीं आई। नए कलाकरों की उम्मीद की किरण की तरह इनके लिए भी फिल्मी जगत के सुल्तान सलमान खान उभरे हैं। सलमान खान के हिट और सबसे विवादस्पद शो बिग बॉस में अमीषा एक खास अवतार में नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन

2 of 4
Ameesha Patel, Salman Khan - फोटो : social media
अमीषा को लेकर सलमान ने खुलासा खुद पिछले दिनों बिग बॉस को लॉन्च करते वक्त किया। सभी के समक्ष अमीषा को पेश करते वक्त सलमान ने उनकी खिंचाई भी की, उन्होंंने कहा कि अमीषा को वे मीना कुमारी कहते हैं, क्योंकि वो हमेशा रोती रहती हैं। लेकिन इस सबके बाद यह नहीं बताया गया की वह किस तरह बिग बॉस में नजर आएंगी। 
विज्ञापन

3 of 4
bigg boss 13 - फोटो : social media
वहीं हाल ही में कलर्स टीवी के सोशल मीडिया हैंडल द्वारा डाली गई वीडियो में अमीषा एक खास अवतार में नजर आ रही हैं। यह वीडियो बिग बॉस का ही एक नया प्रोमो है। इस वीडियो में वह लाल चमकती हुई ड्रेस पहने हैं। आते ही कहती हैं " किसकी बनूंगी हमराज और किसके खोलूंगी राज। आ रही हूं बिग बॉस के घर ऐसे अवतार में, सबकी बंद हो जाएगी आवाज।" इस वीडियो को देखने के बाद एक बात तो साफ है की अमीषा पटेल कंटेस्टेंट तो नहीं हो सकती। 
 
विज्ञापन

4 of 4
Ameesha Patel, Salman Khan - फोटो : social media
इसीलिए सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो अमीषा बिग बॉस के घर की मालकिन होंगी। लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है। अमीषा सिर्फ एक दिन के लिए ही घर में रहेंगी। वहीं 'गदर' और 'कहो ना प्यार है' फेम एक्ट्रेस शो के प्रतिभागियों को टास्क भी असाइन करेंगी। जाहिर तौर पर अब फैंस देखना चाहते हैं कि सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स इस मालकिन की सेवा पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें