फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के शो की TRP में आई गिरावट तो दयाबेन पर मेकर्स का अल्टीमेटम, ये हैं TV की हफ्तेभर की 5 खबरें

Wed, 06 Feb 2019 07:16 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kapil Shama Disha Vakani - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
Kapil Sharma Sania Mirza - फोटो : twitter
TRP  में कपिल शर्मा का शो रहा पीछे
टीवी रियलिटी शो और सीरियल के बीच नंबर एक के लिए होड़ लगी रहती है। कोई इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहता है तो कोई लिस्ट से ही बाहर। रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' दर्शकों को खूब रास आ रहा है। बीते हफ्ते की तरह एक बार फिर ये शो पहले नंबर है। वहीं दूसरे नंबर पर बालाजी टेलीफिल्म्स का सीरियल 'नागिन 3' काबिज है। लंबे समय तक टॉप पोजिशन से खिसकने के बाद 'नागिन 3' पहले नंबर पर आने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। पिछले हफ्ते कपिल का शो तीसरे नंबर पर था वहीं ये दो नंबर खिसक कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन

3 of 6
Disha Vakani - फोटो : file photo
दयाबेन की वापसी पर मेकर्स का बड़ा बयान
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दयाबेन का किरदार बीते एक साल से नदारद है। इस सीरियल में दयाबेन का रोल दिशा वकानी निभा रही थीं। बीच में ऐसी खबरें आईं कि दिशा ने शो छोड़ दिया तो वहीं शो के मेकर्स सामने आए और इस बात से इंकार किया। इस बीच इस सीरियल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि अगर दिशा जल्द शो में वापस नहीं आईं तो उनकी जगह किसी और को लिया जा सकता है। 

4 of 6
vikas gupta - फोटो : file photo
विकास गुप्ता की हरकत पर भड़के रोहित शेट्टी 
'बिग बॉस सीजन 11' फेम विकास गुप्ता इन दिनों टेलीविजन के नंबर वन शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह शो में अक्सर कोई न कोई ऐसी हरकत कर देते हैं कि शो के होस्ट रोहित शेट्टी का पारा चढ़ जाता है। बीते दिनों रोहित शेट्टी ने टास्क बीच में छोड़ने पर विकास को लताड़ लगाई थी। एक बार फिर विकास गुप्ता की हरकत पर रोहित शेट्टी भड़क गए और उन्हें अपनी मर्यादा में रहने की हिदायत दे दी। 
विज्ञापन

5 of 6
Srishty Rode - फोटो : file photo
अस्पताल में भर्ती हुईं सृष्टि रोडे
विवादित शो 'बिग बॉस सीजन 12' की एक्स कंटेस्टेंट सृष्टि रोडे अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद सृष्टि ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके दी। बिग बॉस से निकलने के बाद ही सृष्टि रोडे की सगाई टूट गई थी। सृष्टि फिलहाल ठीक हैं और शूट के लिए पुणे रवाना हो चुकी हैं। वीडियो में सृष्टि ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। कमजोरी की वजह से तबीयत बिगड़ गई थी जिस वह से अस्पताल में ड्रिप चढ़ाई गई। हालांकि पहले से बेहतर हूं और काम की वजह से पुणे जा रही हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निधि भानुशाली - फोटो : twitter
निधि भानुशाली ने छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 
बीते कई दिनों से टेलीविजन के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से फैंस के लिए बुरी खबरें आ रही हैं। शो में दयाबेन की वापसी पर तो सस्पेंस बरकरार है। अब खबर है कि इस सीरियल की एक मशहूर एक्ट्रेस ने शो छोड़ दिया है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भिड़े मास्टर की बेटी की सोनू का किरदार निभाने वाली निधि भानुशाली इस शो से एक्जिट हो गई हैं। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक निधि अपनी पढ़ाई के चलते शो को छोड़ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें