फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा को देख अब तो पहचानना भी हुआ मुश्किल, Video शेयर कर बताया क्यों हो गई ऐसी हालत

Tue, 05 Feb 2019 10:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो द कपिल शर्मा दोबारा वापसी के बाद कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। उम्मीदों के उलट द कपिल शर्मा शो से दर्शकों को निराश होना पड़ा है। टाइपकास्ट में कपिल के नजर आने की वजह से शो को गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते कपिल का शो तीसरे नंबर पर था वहीं अब ये दो नंबर खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गया, हालांकि कपिल टीवी के अलावा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
कपिल शर्मा ने सिंगर मीका सिंह के साथ एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया जो तेजी से शेयर हो रहा है। वीडियो में कपिल शर्मा और मीका सिंह के दांत टूट गए हैं। दरअसल, ये वीडियो एक ऐप के जरिए तैयार किया गया है। कपिल कहते हैं कि 'हम बूढ़े हो गए हैं और एक दिन हम सबका यही हाल होना है।'
विज्ञापन

3 of 5
mika singh - फोटो : instagram
कपिल खुद भी बोलते-बोलते हंस पड़ते हैं। फैंस उनके इस नए वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। कपिल ने एक दूसरा वीडियो भी शेयर किया है जिसमें केवल मीका नजर आ रहे हैं। मीका कहते हैं कि 'मुझे आपने पहचाना?'

4 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
कपिल शर्मा ने हाल ही में 2 फरवरी को दिल्ली में अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन दिया। कपिल ने 12 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी। अब शादी के करीब 2 महीने बाद ये रिसेप्शन पार्टी हुई। इस पार्टी में खेल और बॉलीवुड जगत के फेमस सेलिब्रिटीज ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
क्रिकेटर सुरेश रैना, युवराज सिंह, सिंगर मीका सिंह और सोहेल खान जैसे बड़े सितारे नजर आए । मीका सिंह, दलेर मेहंदी और हर्षदीप कौर ने गाना गाकर कपिल के रिसेप्शन की शाम को और भी शानदार बना दिया ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें