रश्मि देसाई
- फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्टर्स को बोरिंग बता कर ट्रोल हुईं रश्मि देसाई
एक अपकमिंग टीवी शो के इवेंट में पहुंची टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई का डॉक्टर्स पर बयान आया है। एक शो की लॉन्चिंग के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें डॉक्टर्स बहुत बोरिंग लगते हैं। एक्ट्रेस के इस बयान के बाद से ही वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। एक इवेंट के दौरान रश्मि ने कहा था- 'मुझे डॉक्टर्स बहुत बोरिंग लगते हैं। मेरे परिवार में डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर आदि कई पेशे के लोग हैं। लेकिन जब भी उनके साथ बात करने बैठों तो बातचीत बहुत बोरिंग हो जाती है। क्योंकिं सभी का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अलग होता है।'