फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में टॉप 10 से बाहर हुए कपिल शर्मा, दो टीवी सितारे बने पेरेंट्स, ये हैं हफ्ते की पांच खबरें

Wed, 18 Dec 2019 01:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kapil, Salman, Ankita and Karan - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।  
विज्ञापन

2 of 6
Hindustani Bhau - फोटो : twitter
Bigg Boss 13: बेघर होते ही हिंदुस्तानी भाऊ ने खोले घर के राज
'बिग बॉस 13' के वीकेंड का वॉर में विकास फाटक यानी हिंदुस्तानी भाऊ घर से बेघर हो गए हैं। इस हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल और मधुरिमा तुली भी नॉमिनेटेड थे। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने कई राज खोले। साथ ही दूसरे कंटेस्टेंट पर अपनी भड़ास भी निकाली। शो के दौरान भाऊ ने सिद्धार्थ के बारे में कहा था कि 'घर के एक सदस्य को वो बिल्कुल पसंद नहीं करते।' इस बारे में भाऊ ने कहा कि 'टीवी पर हर कोई आपको बहुत अच्छा लगता है लेकिन जब आप उसके साथ 24 घंटे रहते हैं तो उसकी हरकतें, उसके तरीके दिखने शुरू होते हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
Kapil Sharma - फोटो : instagram
कपिल का शो TRP में टॉप 10 से बाहर
रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' की इन दिनों काफी चर्चा है। शो में मेकर्स हर रोज कई मोड़ लेकर आ रहे हैं। इसके बावजूद ये दर्शकों को उतना रास नहीं आ रहा है। जी हां, इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है जिसके मुताबिक एक बार फिर सास-बहू सीरियल को दर्शकों ने पसंद किया है। वहीं कपिल का शो तो टॉप 10 लिस्ट से ही बाहर हो गया है।  

TRP लिस्ट
1. कुंडली भाग्य
2.ये जादू है जिन्न का
3.तारक मेहता का उल्टा चश्मा 
4.छोटी सरदारनी
5.कुमकुम भाग्य
6.ये रिश्ता क्या कहलाता है
7.डांस प्लस 5
8.ये रिश्ते हैं प्यार के
9.बिग बॉस 13
10. कसौटी जिंदगी के'

4 of 6
Ankita, Karan and Rucha - फोटो : file photo
दो टीवी सितारे बने पेरेंट्स
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) में रमन भल्ला का किरदार निभाने वाले अभिनेता करण पटेल के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी हैं। करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गवा पेरेंट्स बन गए हैं। अंकिता ने बेटी को जन्म दिया है। अंकिता और करण का यह पहला बच्चा है। वहीं 'साथ निभाना साथिया' सीरियल में राशि का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रुचा हसब्निस भी मां बनी हैं। रुचा के बेटी हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
Bhavini Purohit and Dhaval Dave - फोटो : instagram
'साथ निभाना साथिया' की राधा ने की सगाई
'साथ निभाना साथिया' (Saath Nibhana Saathiya) में राधा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री भाविनी पुरोहित (Bhavini Purohit) के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी हैं। भाविनी ने हाल ही में सगाई की। सगाई की तस्वीरें अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीरों में भाविनी मंगेतर के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रही हैं। भाविनी के मंगेतर का नाम धवल दवे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yeh Hai Mohabbatein
'ये हैं मोहब्बतें' हुआ बंद
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया एक लम्बी छुट्टी पर अपने पति के साथ यूके में हैं। वहां वह अभिनेता विवेक दहिया के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। हाल ही में उसके छः साल से चल रहे शो 'ये हैं मोहब्बतें' का अंत हो चुका है। इसी के रैपअप के बाद उन्होंने इस छुट्टियों की योजना बनाई। 'ये है मोहब्बतें' के बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, 'मैंने और इस शो ने एक दूसरे को दिल और आत्मा दी हैं। यह बिल्कुल किसी असली इंसान को विदाई देने जैसा है। हर शो को एक न एक दिन बंद होना होता है। मुझे खुशी है कि हमारे शो का अच्छी रेटिंग के साथ एक अच्छा अंत हुआ है। शो के जरिए जो मेरे रिश्ते बने हैं, उन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। मेरे सह कलाकार, निर्माता, मेरे पति और सभी चाहने वालों का मैं धन्यवाद करना चाहूंगी जिन्होंने इस शो का हिस्सा बने रहने में मेरी मदद की। यह मेरे जीवन का एक मोड़ था।'

'ये हैं मोहब्बतें' का हुआ अंत, पति संग छुट्टियां मनाने यूके गईं दिव्यांका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें