फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में कपिल ने लगाई छलांग तो 3 महीने बाद एक्ट्रेस ने दोबारा की शादी, ये हैं TV की हफ्ते की 5 खबरें

Wed, 05 Jun 2019 02:49 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Dayaben, Kapil and lovey sasan - फोटो : Amar Ujala
'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
Himansh Kohli and Neha Kakkar - फोटो : file photo
नेहा कक्कड़ के एक्स ब्वॉयफ्रेंड की 'बिग बॉस 13' में हो सकती हैं एंट्री
बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) को लेकर कोई ना कोई अपडेट आए दिन आता रहता है। थीम से लेकर सेट की शिफ्टिंग तक और लगातार स्टार्स की एंट्री को लेकर कई नाम सामने आए हैं। जरीन खान, करण पटेल, मेघना मलिक और सीआईडी के दयानंद शेट्टी के बाद अब एक और नाम सामने आया है। खबरों की मानें तो नेहा कक्कड़ का दिल तोड़ने वाले हिमांश कोहली (Himansh Kohli) भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा कक्कड़ से ब्रेकअप के बाद हिमांश कोहली को 'बिग बॉस' के लिए अप्रोच किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
lovey sasan - फोटो : social media
'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस ने दूसरी बार की शादी 
टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' से फेमस होने वाली एक्ट्रेस लवी सासन अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। लवी ने अपने पति कौशिक कृष्णमूर्ति से ही दूसरी शादी की है। इस बार शादी दूसरे रीति-रिवाज से हुई है। लवी ने फरवरी में कैशिक से सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। अब दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाज से हुई। लवी ने अपनी दूसरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

4 of 6
Kapil Sharma show - फोटो : twitter
TRP में कपिल शर्मा को हुआ फायदा
बार्क रिपोर्ट में इस हफ्ते कई टीवी शोज की टीआरपी रेटिंग में उछाल देखा गया तो वहीं कुछ शोज को गिरावट का भी सामना करना पड़ा है। कपिल शर्मा को इस हफ्ते फायदा मिलता दिख रहा है और एक पायदान ऊपर पहुंचे हैं।  नंबर एक पर नागिन 3 का आखिरी एपिसोड रहा, दूसरे पर कसौटीं जिंदगी के 2, सीरियल कुमकुम भाग्य तीसरे पर। वहीं कपिल शर्मा का शो 5वें नंबर पर रहा।  
विज्ञापन

5 of 6
karan oberoi - फोटो : social media
रेप केस में एक्टर करण ओबेरॉय की मुश्किलें बढ़ीं
टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगा है। करण के खिलाफ पुलिस के पास मामला दर्ज करवाने के बाद पीड़ित महिला पर दो बाइक सवारों ने हमला कर दिया था। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस में की तो पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 25 मई को पीड़िता लोखंडवाला रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। उस ही वक्त दो बाइक सवार वहां पहुंचे और उनके हाथ पर चाकू से वार किया। इसके तुरंत बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़िता फौरन ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Disha Vakani - फोटो : file photo
दयाबेन ने खरीदी लग्जरी कार 
घर-घर में मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार कर चुकीं दिशा वकानी ने एक लग्जरी कार खरीदी है। उन्होंने अपनी नई कार ऑडी की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इस कार की मुंबई में ऑनरोड कीमत 66 लाख से 96 लाख रुपए तक हो सकती है। इस तस्वीर के साथ 'दया भाभी' ने कैप्शन तो शेयर किया है लेकिन यह नहीं बताया कि उन्होंने कौन-सा मॉडल खरीदा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें