सोनी सब चैनल पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर कॉमेडी शो 'जीजा जी छत पर हैं' (Jija Ji Chhat Par Hain) दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस शो के सभी एक्टर अपने किरदार को बखूबी निभाते नजर आते हैं । इनमें से 'पंचम' का रोल निभाने वाले निखिल खुराना की खूब सराहना की जा रही है ।
विज्ञापन
2 of 5
nikhil khurana
- फोटो : social media
हाल ही में निखिल खुराना ने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के बारे में बात की । निखिल टीवी के बाद फिल्मों में काम करने का सपना देखते हैं । निखिल एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे और उन्होंने एक्टिंग के लिए जॉब छोड़ दी । इस वजह से उन्हें घरवालों का गुस्सा भी झेलना पड़ा ।
विज्ञापन
3 of 5
nikhil khurana
- फोटो : social media
निखिल ने बताया कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें किन हालातों का सामना करना पड़ा । निखिल ने कहा, 'मैं एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था । मेरी सैलरी भी काफी अच्छी थी । जब मैंने घर में बताया कि मैं एक्टर बनना चाहता हूं तो मेरी मां ने इसका काफी विरोध किया था ।'
4 of 5
nikhil khurana
- फोटो : social media
'उन्होंने कहा था कि अच्छी-खासी जॉब छोड़कर एक्टर बनने जा रहे हो । वहीं कुछ दोस्तों ने मुझे प्रोत्साहित भी किया ।' अपने स्ट्रगल के बारे में बताते हुए निखिल ने कहा, 'जब मैं एक्टर बनने मुंबई आया तो बहुत स्ट्रगल करना पड़ा । मैंने करीब 1200 ऑडिशन दिए हैं ।'
'4 साल तक सिर्फ ऑडिशन ही देता रहा । बहुत मेहनत करके यहां तक पहुंचा हूं । जब मैं यहां एक्टर बनने आया तो मेरे कॉलेज और कंपनी के लोगों ने मेरा बहुत मजाक उड़ाया था ।' अब निखिल टीवी के पॉपुलर एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं । 'जीजा जी...' के अलावा उन्होंने 'ये है आशिकी', 'प्यार तूने क्या किया', 'तेरे लिए' और 'कसम तेरे प्यार की' जैसे हिट शो में काम कर चुके हैं ।