Bigg Boss 13
- फोटो : Social Media
'बिग बॉस 13' में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री, पांच हफ्ते आगे बढ़ा शो
'बिग बॉस' के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि शो पांच हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। अब इस शो का ग्रैंड फिनाले 15 फरवरी को होगा। शो के आगे बढ़ने के एलान के तुरंत बाद इसमें तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो गई है। इन वाइल्ड कार्ड में दो तो बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स हैं तो वहीं एक नई एंट्री है। शो में अरहान खान, शेफाली बग्गा के अलावा विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली भी शो का हिस्सा बन चुकी हैं।