फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के मुंह से निकलीं गहना, TRP में सलमान के 'बिग बॉस' ने मारी एंट्री, हफ्ते की टीवी की पांच खबरें

Wed, 27 Nov 2019 04:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनेमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Gehana Vasisth and Salman Khan - फोटो : twitter
'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। 
विज्ञापन

2 of 6
Gehana Vasisth - फोटो : Social Media
मौत के मुंह से निकलीं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ
टीवी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ की तबीयत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। गहना शूटिंग सेट पर बेहोश हो गई थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टर्स के मुताबिक जब वो अस्पताल आईं तो उनकी हालत बेहद नाजुक थी। अगर सही वक्त पर इलाज नहीं मिलता तो गहना को बचना बहुत मुश्किल होता। गहना की तबीयत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि वो मौत के करीब तक पहुंच गई थीं। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर प्रणव काबरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि गहना सेरेब्रल ओडेमा और कोमा की हालत में जाने वाली थीं। अगर कुछ मिनट और इलाज न मिलता जो उनकी जान बचाना मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन

3 of 6
Khesari Lal Yadav - फोटो : you tube
BB13: बाहर आते ही खेसारी ने खोली कंटेस्टेंट्स की पोल
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के बाहर होते ही घर का माहौल और भी बिगड़ गया है। खेसारी शो में भले ही ज्यादा ना दिखे हों लेकिन उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी सादगी से खास जगह बनाई। शो से बाहर आते ही खेसारी ने घरवालों की एक के बाद पोल खोली थी। खेसारी ने हिमांशी खुराना के बारे में भी बड़ा खुलासा किया था। शहनाज और हिमांशी के झगड़े के बारे में खेसारी ने कहा था- 'शहनाज फनी लड़की हैं। इधर उधर करती हैं लेकिन उनका ये खेल हो सकता है। पल पल में हंसाती हैं वहीं हिमांशी जैसी दिख रही हैं वैसी है नहीं। वो कोशिश कर रही हैं दिखाने कि मैं बहुत अच्छी हूं लेकिन वैसे हैं नहीं। शो में कोई भी किसी की इज्जत नहीं करता है। पहले अपशब्द बोलेंगे फिर आइ लव यू बोलेंगे। पता नहीं चलेगा कि असलियत क्या है।' 

4 of 6
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
टॉप 10 में पहली बार सलमान के 'बिग बॉस' ने ली एंट्री
टीवी की दुनिया में हलचल मचाने वाली इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस बार की बार्क रिपोर्ट में काफी उठा पटक है। टॉप दस सीरियल्स की लिस्ट में पहली बार सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस' ने एंट्री ली तो वहीं अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो भी जगह बनाने में कामयाब रहा है। जानिए इस हफ्ते कौन से सीरियल्स टीआरपी के मामले में किस नंबर पर हैं।

टीआरपी लिस्ट
1. कुंडली भाग्य
2.कुमकुम भाग्य
3.ये जादू है जिन्न का
4.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
5. ये रिश्ता क्या कहलाता है
6. छोटी सरदारनी
7. डांस प्लस सीजन पांच
8. कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11
9. बिग बॉस सीजन 13
10. द कपिल शर्मा शो
विज्ञापन

5 of 6
bigg boss 13 - फोटो : voot
बिग बॉस में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला ने किया रोमांस
'बिग बॉस 13' में बीते पूरे हफ्ते सिद्धार्थ और आसिम के बीच झगड़ा देखा गया जिसकी वजह से सलमान ने दोनों कंटेस्टेंट की क्लास भी लगाई। शो में काफी लड़ाई झगड़े के बाद अब मेकर्स रोमांस का तड़का लगाया। वो भी ऐसे दो कंटेस्टेंट के बीच जिसकी उम्मीद दर्शकों को भी नहीं थी। घर में अभी तक सिद्धार्थ और रश्मि के बीच अनबन देखी गई है। दोनों अक्सर किसी ना किसी मुद्दे को लेकर झगड़ते हैं लेकिन हाल ही में दोनों रोमांस करते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hindustani Bhau - फोटो : twitter
हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
टेलीविजन के रियलटी शो 'बिग बॉस 13' में इन दिनों दर्शकों को काफी मजेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। घरवालों के बवाल के चलते शो की टीआरपी पर भी फर्क पड़ा रहा है। शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाले हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाठक दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। लेकिन घर के बाहर उन्हें लेकर हंगामा बरपा हुआ है। उनकी पत्नी ने पुलिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी अश्विनी ने सोशल मीडिया पर उनके पति के खिलाफ गलत बयानों को लेकर मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें