फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र के खुलासे से लेकर अमिताभ बच्चन के शो 'KBC 11' के इतिहास रचने तक, ये हैं टीवी की 5 खबरें

Wed, 11 Sep 2019 01:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Dharmedra,Mahhi Vij and Amitabh Bachchan - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। 
विज्ञापन

2 of 6
salman khan - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' का नया प्रोमो रिलीज
सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 जल्द लॉन्च होने वाला है । ऐसे में सलमान खान धीरे-धीरे शो के राज खोल रहे हैं। हाल ही में चैनल ने शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया। इसमें सलमान बिग बॉस 13 के टि्वस्ट एंड टर्न के बारे में बता रहे हैं। सलमान ने बताया कि चार हफ्तों में ही कंटेस्टेंट फिनाले में कैसे पहुंच जाएंगे। इस टेढ़े टि्वस्ट के बारे में बात करते हुए सलमान ने टाइमर ग्लास के अंदर बंद नजर आ रहे हैं । इसमें वो टाइमिंग और फिनाले की बात कर रहे हैं। शो में 4 हफ्तों के बाद ही विनर ट्रॉफी के लिए असली जंग शुरू हो जाएगी । इसमें कंटेस्टेंट के विश्वास को परखा जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 6
35वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
टीआरपी लिस्ट
BARC इंडिया ने इस साल के 35वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है। इस सप्ताह लिस्ट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हफ्तेभर टीआरपी की रेस में आगे रहने के लिए शो के मेकर्स कई तरह के हठकंडे अपनाते हैं। कोई शो को ऐसे ट्विस्ट पर लाकर खड़ा कर देता है जिससे लोगों का एक्साइटमेंट बना रहता है। 35वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट में टॉप 5 में कौन से सीरियल को एंट्री मिली इसका खुलासा हो चुका है। 

टॉप 5 टीआरपी लिस्ट
1. ये रिश्ता क्या कहलाता है
2. कुंडली भाग्य
3. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
4.द कपिल शर्मा शो
5. कौन बनेगा करोड़पति

4 of 6
Amitabh Bachchan and contestant - फोटो : instagram
'केबीसी 11' रचेगा इतिहास
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) जब भी आता है तो टीआरपी के मामले में पीछे नहीं रहता। 'केबीसी' का 11वां सीजन भी टीआरपी के मामले पीछे नहीं रहा। यह शो लगातार दूसरे हफ्ते भी टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब हो गया। इस बीच 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 का एक प्रोमो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पीछे की वजह एक करोड़ का सवाल है। दरअसल, सोनी टीवी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से 'केबीसी 11' का एक प्रोमो वीडियो साझा किया है। यह प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि 'केबीसी' के इतिहास में कुछ ऐसा होने जा रहा है जो अब तक नहीं हुआ। इस वीडियो में आप देखेंगे कि दो कंटेस्टेंट हॉट सीट पर सवालों का जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। 
 

 
विज्ञापन

5 of 6
Jay Bhanushali and Mahhi Vij - फोटो : instagram
बच्ची को घर ले आए माही-जय
मशहूर टीवी अभिनेत्री माही विज (Mahhi Vij) ने 21 अगस्त को बेटी को जन्म दिया। जन्म के बाद जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने बेटी के पैर को चूमते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। जन्म के 16 दिन बाद जय और माही न्यू बॉर्न बेबी को पहली बार अस्पताल से घर ले गए। सामने आई तस्वीरों में जय बेटी को पकड़े हुए हैं। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। अस्पताल के बाहर जय और माही ने मीडिया को देखते ही पोज भी दिए। माही ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा की हैं। तस्वीरों में माही के चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द कपिल शर्मा शो में पल पल दिल के पास की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल के शो में धर्मेंद्र का खुलासा
सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म पल पल दिल का प्रमोशन जारी है। फिल्म प्रमोशन के दौरान धर्मेंद्र के साथ पल पल दिल के पास की टीम द कपिल शर्मा शो में पहुंची, जहां सेलेब्स ने जमकर मस्ती की और साथ ही साथ कई किस्से भी बताए। द कपिल शर्मा शो में पहुंचे धर्मेंद्र ने फिल्म आनंद से जुड़ा एक किस्सा सभी के साथ शेयर किया। फिल्म आनंद में राजेश खन्ना लीड किरदार में थे और फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। धर्मेंद्र ने बताया कि पहले इस फिल्म में राजेश खन्ना की जगह ऋषिकेश उन्हें लेने वाले थे लिए बाद में राजेश खन्ना को साइन कर लिया। इस बात से वो (धर्मेंद्र) काफी नाराज थे। धर्मेंद्र बताते हैं कि नशे में पूरी रात ऋषिकेश को बार-बार फोन करके नाराजगी जताते रहे। 


यह भी पढ़ें:- कभी टीवी से पापुलर हुई थीं सुरवीन चावला, अब इस वजह से सीरियल्स में नहीं करना चाहतीं काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें