अमिताभ बच्चन स्टारर क्विज रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' दिलचस्प होता जा रहा है। एक तरफ जहां टीवी शो टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बना रहा है तो वहीं दूसरी ओर दर्शकों के दिल जीतने में भी कामयाब हो रहा है। हालांकि अभी तक इस सीजन में कोई भी कंटेस्टेंट करोड़पति नहीं बन पाया है लेकिन यूपी निवासी ये कंटेस्टटेंट सही जवाब जानने के बाद भी एक करोड़ रुपये नहीं जीत पाया।