ब्रह्मराक्षस 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ब्रह्मराक्षस 2 (22 नवंबर)
पिछले महीने 'अपना टाइम भी आएगा', 'हमारीवाली गुड न्यूज', 'राम प्यारे सिर्फ हमारे' जैसे धारावाहिकों को शुरू करने वाला जी टीवी इस महीने अपने लोकप्रिय धारावाहिक 'ब्रह्मराक्षस' के दूसरे सीजन की शुरुआत करने जा रहा है। यह शो वैसे पिछले महीने ही रिलीज होने वाला था लेकिन ठीक से व्यवस्था न बनने के कारण निर्माता इस धारावाहिक को अब 22 नवंबर से टीवी पर प्रसारित करेंगे। यह कहानी एक लड़की कालिंदी की है जो नवविवाहिताओं को एक राक्षस से बचाती है। कालिंदी का किरदार धारावाहिक में निक्की शर्मा अदा करेंगे।