फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: अपनी शादी के प्लान का जैस्मीन भसीन ने किया खुलासा, बच्चे को लेकर भी कही ये बड़ी बात

Fri, 30 Oct 2020 09:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैस्मीन भसीन - फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806
छोटे पर्दे की खूबसूरत अदाकारा जैस्मीन भसीन इन दिनों टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 14 का हिस्सा हैं। शो में वह अपने खेल और रणनीति की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके फैंस भी उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। अब बिग बॉस 14 में जैस्मीन भसीन ने अपनी शादी को लेकर बड़ी बात बोली है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
जैस्मीन भसीन - फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806
बिग बॉस 14 से जुड़ा जैस्मीन भसीन का एक वीडिया सामने आया है। इस वीडियो में वह शार्दुल पंडित से अपनी जिंदगी के बारे में बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में जैस्मीन भसीन अपनी शादी को लेकर बात कर रही हैं। वह वीडियो में कहती हैं कि वह शादी करने पर ज्यादा विश्वास नहीं रखती हैं। अगर उन्हें कोई अच्छा इंसान मिला है तो ठीक वरना वह बच्ची को गोद ले लेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
जैस्मीन भसीन - फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806
जैस्मीन भसीन और शार्दुल पंडित के इस वीडियो को jasminebhasin28 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने साझा किया है। वीडियो में जैस्मीन भसीन शार्दुल से कहती हैं, 'मैंने आपको अपना बताया था न कि शादी करनी ही करनी है ऐसे जरूरी नहीं हैं। नहीं भी हुई तो नहीं करनी हैं क्योंकि शादी का ऐसा नहीं है। शादी ऐसी नहीं करनी है कि मैं बीच में करके तोड़ दूं।'
 

4 of 5
जैस्मीन भसीन - फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806
वीडियो में जैस्मीन आगे कहती हैं, 'अगर ऐसा कोई नहीं मिला तो कई बात नहीं। मैंने तय किया है कि मैं एक बच्ची को गोद लुंगी और उसको अपने हिसाब से एक अच्छी जिंदगी दूंगी।' सोशल मीडिया पर जैस्मीन भसीन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैस्मीन भसीन/ अली गोनी - फोटो : instagram: alygoni
आपको बता दें कि इन दिनों मीडिया में इस तरह की खबरें हैं जैस्मीन भसीन टीवी अभिनेता अली गोनी को डेट कर रही हैं। बिग बॉस 14 से पहले इन दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था। इतना ही नहीं जैस्मीन भसीन के बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने के बाद से अली गोनी अक्सर अपने फैंस से उन्हें सपोर्ट करने की अपील करते रहते हैं। हालांकि जैस्मीन भसीन और अली गोनी ने कभी भी अपने रिश्तो की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

पढ़ें: Amar Ujala Impact: फरहान की कंपनी ने सुरेंद्र मोहन से मांगी माफी, ‘मिर्जापुर 2’ से हटेगा गलत हिस्सा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें