सीरियल में बच्चों की मासूमियत देख दर्शकों का मन लगा रहता है। लेकिन अफसोस कि किसी भी कहानी में बच्चे लंबे वक्त तक नहीं रहते और उन्हें बड़ा दिखा कर नए हीरो-हीरोइन लाए जाते हैं। कुछ बड़े सितारे तो ऐसे चुने जाते हैं जिन्हें देख कर लगता है मानो वही बाल कलाकार बड़ा हो गया हो।
विज्ञापन
बड़े होकर कैसे दिखने लगे ये बाल कलाकार, पहचान में ही नहीं आते!
2 of 17
जल्द ही सीरियल उड़ान में चकोर बड़ी होने वाली है। यह किरदार निभाने वाली स्पंदन चतुर्वेदी शो छोड़ देगी और बड़ी चकोर का रोल विधी पांड्या निभाएंगी। विधी अभी बालिका बधू में काम कर रही हैं। कहना मुश्किल है कि विधी चकोर के रोल में कैसी लगेंगी। ऐसे ही कई सीरियलों में जब सालों बाद बाल कलाकारों को बड़ा दिखाया गया तो नए चेहरों की एंड्री हुई। देखिए, कब किसने किसकी जगह ली।
विज्ञापन
बड़े होकर कैसे दिखने लगे ये बाल कलाकार, पहचान में ही नहीं आते!
3 of 17
हाल ही में जब सीरियल गंगा में मुख्य किरादर गंगा बड़ी हुई तो बाल कलाकार रुहाना खन्ना की जगह अदिती शर्मा आईं। गंगा की जवानी का रोल अदिती निभा रही हैं।
बड़े होकर कैसे दिखने लगे ये बाल कलाकार, पहचान में ही नहीं आते!
4 of 17
सीरीयल धरती का वीर पुत्र महाराणा प्रताप खत्म हो गया है लेकिन उससे पहले इसके मुख्य किरादरों में भी बदलाव हुए थे। महाराणा प्रताप के बचपन का रोल फैसल खान ने निभाया जबकि जवानी के रोल में शरद मल्होत्रा दिखे।
विज्ञापन
बड़े होकर कैसे दिखने लगे ये बाल कलाकार, पहचान में ही नहीं आते!
5 of 17
इसी सीरियल की मुख्य नायिका महारानी अजबदे का रोल रचना पारुलकर ने निभाया। लेकिन राजकुमारी अजबदे के रोल में बाल कलाकार रोशनी वालिया थीं। रंग-रूप में काफी हद तक दोनों की शक्लें मिलती थीं।
विज्ञापन
बड़े होकर कैसे दिखने लगे ये बाल कलाकार, पहचान में ही नहीं आते!
6 of 17
सीरियल की दूसरी हीरोइन राजकुमारी फूल कुंवर का रोल जन्नत जुबैर ने निभाया था और बड़ेपन के रोल में हीना परमार थीं।
विज्ञापन
बड़े होकर कैसे दिखने लगे ये बाल कलाकार, पहचान में ही नहीं आते!
7 of 17
सीरियल बालिका वधू में छोटी आनंदी के रोल में अविका गौड़ ने जो सबके दिमाग पर छाप छोड़ी थी उससे लगता नहीं था कि जवान आनंदी का रोल निभाने वाली कोई भी हीरोइन ऐसा कर पाएगी। हालांकि प्रत्युषा बैनर्जी को कुछ वक्त लगा अपनी पैंठ बिठाने में लेकिन बाद में इस आनंदी ने भी सबके दिलों में जगह बना ली। बड़ी आनंदी के लिए दर्शकों से भी तीन विकल्पों में से एक चुनने को कहा गया था।
बड़े होकर कैसे दिखने लगे ये बाल कलाकार, पहचान में ही नहीं आते!
8 of 17
वहीं छोटे जग्या को बड़ा दिखाने के लिए लोगों से राय तो नहीं ली गई थी लेकिन शंशाक व्यास ने आगे चल कर इस रोल में पकड़ बना ली। छोटे जग्या के रोल में अविनाश मुखर्जी सभी को बहुत पसंद थे।
बड़े होकर कैसे दिखने लगे ये बाल कलाकार, पहचान में ही नहीं आते!
9 of 17
सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं कि छोटी पीहू यानी अमृता मुखर्जी से दर्शकों को ऐसा प्यार हो गया था कि उसे देखे बिना लोगों का दिन नहीं पूरा होता था। लेकिन पीहू जब बड़ी हुई तो यह रोल आंचल मुंजाल ने निभाया। हालांकि इस रोल के लिए तीन बार पीहू बदली गई लेकिन किसी को उतनी लोकप्रियता नहीं मिली जितनी नन्ही पीहू को मिली। उन्हें देख कर लगा ही नहीं कि ये वहीं शैतान पीहू हैं।
बड़े होकर कैसे दिखने लगे ये बाल कलाकार, पहचान में ही नहीं आते!
10 of 17
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी तो आज भी अक्षरा और नैतिक की ही है लेकिन उनके बेटे नक्ष को भी काफी चर्चा मिलती रही। छोटे नक्ष का रोल शिवांश कोटिया ने निभाया और बड़े का रोहन मेहरा निभा रहे हैं।
बड़े होकर कैसे दिखने लगे ये बाल कलाकार, पहचान में ही नहीं आते!
11 of 17
सीरियल जोधा अकबर में छोटे सलीम का रोल करने वाले बाल कलाकार थे अयान जुबैर रहमानी। वो काफी क्यूट थे लेकिन किरदार की जरूरत के हिसाब से बड़े सलीम को गुस्सा और रूठा हुआ दिखाया गया। यह रोल रवि भाटिया ने निभाया।
बड़े होकर कैसे दिखने लगे ये बाल कलाकार, पहचान में ही नहीं आते!
12 of 17
वहीं सीरियल की छोटी अनारकली सानिया तौकीर थीं और जवानी का रोल हीना परमार ने निभाया। दोनों की शक्लों में बहुत अंतर था, लेकिन तेवर एक जैसे थे। छोटी अनारकली का रंग दबा दिखाया तो बड़ी को अचानक ही सुंदर और गोरी दिखा दिया। बेहतर होता अगर इनमें और समानताएं होती तो।
बड़े होकर कैसे दिखने लगे ये बाल कलाकार, पहचान में ही नहीं आते!
13 of 17
वीर की अरदास वीरा में छोटी वीरा यानी हर्शिता ओझा जितनी नकचड़ी थी उतनी ही मस्त और बिंदास बड़ी वीरा यानी दिगांग्ना सूर्यवंशी थी। दिगांग्ना को पंसद तो खूब किया गया लेकिन अच्छा होता अगर कोई और चुलबुली सी लड़की चुनी जाती तो छोटी वीरा जैसी ही दिखती।
बड़े होकर कैसे दिखने लगे ये बाल कलाकार, पहचान में ही नहीं आते!
14 of 17
वीरा का बड़ा भाई रनवी भी खूब पसंद किया गया। रनवी के बचपन का रोल भावेश बालचंदानी जबकि जवानी का रोल शिविन नारंग ने निभाया। इस रोल के लिए शिविन अच्छी पसंद थे। उन्हें देख कर यही लगता था कि भावेश सच में बड़ा हो जाए तो काफी कुछ ऐसा ही लगेगा।
बड़े होकर कैसे दिखने लगे ये बाल कलाकार, पहचान में ही नहीं आते!
15 of 17
उतरन में छोटी इच्छा के रोल में स्पर्श कंचनदानी थी। स्पर्श ने अपने पहले ही सीरियल से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया था। बड़ी इच्छा का रोल टीना दत्ता ने निभाया।
बड़े होकर कैसे दिखने लगे ये बाल कलाकार, पहचान में ही नहीं आते!
16 of 17
इच्छा की दोस्त तपस्या के बचपन के रोल में इशिता पांचाल थीं जबकि बड़ी तपस्या जो आगे चल कर विलेन बन जाती है, उसका रोल रश्मि देसाई ने निभाया था। जितनी अकड़ छोटी तपस्या में थी उतनी ही रश्मी ने दिखाई इसलिए वो इस रोल के लिए सही पसंद थीं।
बड़े होकर कैसे दिखने लगे ये बाल कलाकार, पहचान में ही नहीं आते!
17 of 17
जय श्री कृष्णा में बाल कान्हा का रोल धृति भाटिया ने निभाया था। असल में वो लड़का नहीं लड़की हैं। इस नटखट कृष्णा को सब दरअशक चाहने लगे थे। बड़े कृष्णा का रोल मेघन जादव ने निभाया था।